News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश के कई राज्यों में छुट्टी की घोषणा

नई दिल्ली. अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) के दिन 22 जनवरी को महाराष्ट्र और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और पुडुचेरी में सार्वजनिक छुट्टी (Public Holiday) का ऐलान किया गया है. इस दिन को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी बड़ा ऐलान किया है. उस दिन मनी मार्केट दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक ही खुलेगा. मनी मार्केट का मतलब बॉन्ड, डॉलर या दूसरी करेंसियों की खरीद फरोख्त से है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने भी कहा है कि महाराष्ट्र सरकार की 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा से शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा. रिलायंस ने भी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश भर में अपने सभी कर्मचारियों के लिए छुट्टी का ऐलान किया है

दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी भी 22 जनवरी को आधे दिन के लिए बंद रहेगी. ये आधे दिन की छुट्टी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए दी गई है. इसके कारण देश भर में लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन क्या-क्या बंद रहेगा? केंद्र सरकार ने पूरे देश में सरकारी ऑफिसों में 22 जनवरी को आधे दिन क छुट्टी के ऐलान किया है. इस मामले में सबसे आगे बढ़ते हुए अयोध्या के नए बने राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी के दिन पूरे उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की गई है. इस दिन सभी सरकारी ऑफिस और सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है. इस मामले में कोई भी बीजेपी शासित राज्य पीछे नहीं रहना चाहता है. गोवा राज्य ने भी 22 जनवरी को सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है.

इन राज्यों में हॉफ डे
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को ओडिशा, गुजरात और राजस्थान में हॉफ डे की घोषणा की गई है. जबकि 22 जनवरी को हरियाणा के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है. उत्तराखंड में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी और सरकारी ऑफिस 2.30 बजे तक बंद रहेंगे. इस दिन असम और त्रिपुरा में भी आधे दिन की छुट्टी रहेगी

Related posts

बिहार के छपरा के बाद अब सीवान में भी जहरीली शराब से हुई 5 लोगों की मौत

News Times 7

Tottenham’s Eric Dier climbs into crowd to confront fan

Admin

SBI ने दिए अपने ग्राहकों को निर्देश ,जल्दी से निपटा लें ये काम, नहीं तो आपके पैसे आपके खाते से नहीं निकलेंगे

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़