News Times 7
क्राइमबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

दरभंगा में हिंदू युवक को मुस्लिम पत्नी द्वारा जहर दिए जाने का आरोप.

दरभंगा. खबर दरभंगा से है जहां मुस्लिम लड़की से शादी करना एक हिंदू लड़के को महंगा पड़ा और उसे जान तक गंवानी पड़ गई. आरोप पत्नी पर लगा है और कहा जा रहा है कि पत्नी ने ही अपने प्रेमी को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि मुस्लिम लड़की से शादी के बाद तौर तरीके में अंतर दोनों को जम नहीं रहा था. इसका अंजाम यह हुआ कि युवक को अपनी जान देकर इस प्रेम विवाह की कीमत चुकानी पड़ी

दरभंगा के एपीएम थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक विकास यादव 20 वर्ष की मौत डीएमडीएच में इलाज के दौरान हो गई. मृतक के चाचा उपेंद्र यादव ने उसकी पत्नी पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि दिल्ली में रहने के दौरान विकास ने एक मुस्लिम लड़की छह महीने पहले शादी कर ली थी. लेकिन, दिल्ली से दरभंगा लौटते ही उसका मन बदल गया था, इस कारण दोनो में कई दिनों से विवाद चल रहा था

आरोप के अनुसार, उसकी गुरुवार की सुबह पत्नी के बुलाने पर करीब साढ़े आठ बजे विकास अपने घर से लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय स्थित ससुराल पहुंचा था. इसके कुछ ही देर बाद उसके ससुराल से मौत की खबर आई. बताया जाता है कि मृतक प्रेम प्रसंग में मुस्लिम लड़की से करीब 6 महीने पहले ही शादी की थी

इस संबंध में बहादुरपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी आशीष राज ने बताया कि सूचना मिली एक युवक ने सल्फास खा लिया है. उसे गंभीर स्थिति में इलाज ले लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, यह प्रेम प्रसंग का मामला है और लड़के के परेशान रहने की बात सामने आ रही है.

Related posts

बंगाल की गर्म राजनीति के बीच राज्यपाल से की गांगुली ने मुलाकात

News Times 7

फिसली जुबान सुरजेवाला की -द्रौपदी के चीरहरण की जगह रणदीप सुरजेवाला ने कराया सीता मैया का चीरहरण

News Times 7

साल 2020 में वायरल हुए ये मजेदार वीडियोज़ हमेशा रखें जाएंगे याद, आप भी देखें…

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़