News Times 7
Otherटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़मनोरंजन

साल 2020 में वायरल हुए ये मजेदार वीडियोज़ हमेशा रखें जाएंगे याद, आप भी देखें…

साल 2020 कोरोना वायरस महामारी की वजह से हमेशा याद रखा जाएगा. ये साल असामान्य परिस्थितियों के बीच हम सभी से जुदा होने जा रहा है. संक्रमण से सुरक्षा के लिए एक तरफ जहां लोग घरों में रहने को मजबूर हुए, तो वहीं कुछ वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दिया. लोगों ने घर बैठे बुरे सपने के बीच सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल किया. आइए आज आपको भी बताते हैं साल 2020 में वायरल होनेवाले वीडियो के बारे में.
रसोड़े में कौन था

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashraj Mukhate (@yashrajmukhate)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ‘रसोड़े में कौन था’ का आता है. संगीतकार यशराज मुखते ने संगीत के जरिए 2010 के सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ से कोकिलाबेन के लोकप्रिय डॉयलोग को सॉन्ग में बदल दिया. बस फिर क्या था, ये क्लिप देखते-देखते इंटरनेट पर धमाल मचाने लगा. सोशल मीडिया यूजर रैप को लंबे समय तक इंटरनेट पर शेयर करते रहे.

कोरोना वायरस प्रकोप के बीच मुंबई के अस्पताल में सकारात्मकता का संचार करने के लिए डॉक्टर ऋचा नेगी का वीडियो खूब वायरल हुआ. उन्होंने फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के गर्मी वाले गाने पर पीपीई किट पहने खाली कमरे में जमकर डांस किया. महिला डॉक्टर म्यूजिक के मुताबिक कदमताल करते नजर आईं और जुलाई में वीडियो फौरन वायरल हो गया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashraj Mukhate (@yashrajmukhate)

दिल्ली की सरहद पर जमे किसानों के प्रदर्शन के बीच ग्रेटर नोएडा की एक महिला ने काफी रोचक दावा किया. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन को रोकने के लिए ‘पुलिसकर्मियों और सरकार’ ने उनका चप्पल छीन लिया. किसान एकता संघ की महिला मोर्चा की अध्यक्ष ठाकुर गीता भारती की नाराजगी को वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है. अपने समर्थकों के साथ बैठी गीता ने सरकार से चप्पल लौटाने की मांग की.

 

पुरानी यादों को ताजा करने के लिए लकी अली ने 90 के दशक का मशहूर गाना गाया. ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में लकी अली गिटार के साथ नजर आए. गिटार पर थिरकते हाथ और चेहरे पर मुस्कान लिए ‘ओ सनम’ गाने से दर्शक इमोशनल हो गए. कहने की जरूरत नहीं कि वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया और नवंबर में देखनेवालों की तादाद मिलियन तक पहुंच गई.

Related posts

गुजरात तट पर 3,300 किलोग्राम ड्रग्‍स जब्त,कीमत ₹2000 करोड़

News Times 7

हमदर्द हुई केजरीवाल सरकार -कोरोना से अपनों’ को खोने वाले 1241 परिवारों को मिला 50-50 हजार रुपये

News Times 7

कोरोना की चौथी लहर हो सकता असर ? केंद्र ने लिखा 5 राज्यों को पत्र

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़