News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़हादसा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में रविवार को भीड़ ने एक एंबुलेंस में लगा दी आग

इंफाल. मणिपुर की राजधानी इंफाल में रविवार को भीड़ ने एक एंबुलेंस में आग लगा दी, जिसमें कुकी पुरुष से शादी करने वाली एक मेइती महिला, उसके बेटे और एक रिश्तेदार के मारे जाने की आशंका है. पीड़ित के गांव के रिश्तेदारों और निवासियों ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को यह जानकारी दी.

हमला उस वक्त हुआ जब एंबुलेंस बच्चे को अस्पताल ले जा रही थी और पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन को एस्कॉर्ट किया जा रहा था. यह घटना लाम्फेल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंफाल पश्चिम के इरोइसेम्बा इलाके में हुई. स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रविवार शाम करीब सात बजे वाहन में आग लग गई.

उन्होंने कहा, ‘हम केवल वाहन के अंदर से कुछ हड्डियां ही बरामद कर सके.’ इस मामले में पुलिस द्वारा उसी रात एक एफआईआर भी दर्ज की गई है, जिसमें हत्या से संबंधित धाराएं भी शामिल हैं. कांगपोकपी जिले के कांगचुप चिंगखोक गांव के निवासियों के अनुसार, तीन मृतकों में मीना हैंगिंग, उनका बेटा टॉमशिंग – जिसके बारे में उन्होंने कहा कि वह 7 साल से कम उम्र का था – और मीना की रिश्तेदार लिडिया लौरेम्बम हैं.

Advertisement

कांगचुप क्षेत्र में कई कुकी गांव हैं और यह कांगपोकपी जिले की सीमा पर इंफाल पश्चिम के नजदीक मेतेई गांव फायेंग के करीब है. इस क्षेत्र में 27 मई से राज्य भर में हिंसा की दूसरी लहर के बाद भारी गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं. पीड़ितों के एक रिश्तेदार और गांव के निवासी जिन हैंगिंग के अनुसार, जब रविवार को इलाके में गोलीबारी हुई तो टॉमशिंग सिर में गोली लगने से घायल हो गया था, जिसके बाद वे क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल जा रहे थे.

मणिपुर में एक महीने पहले भड़की जातीय हिंसा में कम से कम 98 लोगों की जान जा चुकी है और 310 से अधिक लोग घायल हुए हैं. राज्य में फिलहाल कुल 37,450 लोगों ने 272 राहत शिविरों में शरण ले रखी है. मेइती समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में मणिपुर के पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद तीन मई को राज्य में पहली बार जातीय हिंसा हुई थी.

Advertisement
Advertisement

Related posts

दीपोत्सव पर रोशनी से जगमग हुई अयोध्या, लाखों दीयों जलाकर बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड…

News Times 7

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने 23 अगस्त को सफल सॉफ्ट-लैंडिंग का विश्वास जताया.

News Times 7

Temple trust begins work to shift Ram idol from tent, its abode for 30 years

Admin

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़