News Times 7
टॉप न्यूज़नौकरीबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

SBI में 1000 से ज्यादा नौकरियों का मौका , मिलेगी 41000 तक सैलरी, इंटरव्यू से होगी भर्ती

Govt Jobs : देश के सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक में सरकारी नौकरी का मौका है. भारतीय स्टेट बैंक चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर, चैनल मैनेजर सुपरवाइजर और सपोर्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती करने वाला है. रिपोर्ट के अनुसार, एसबीआई में कुल 1031 रिक्त पदों पर भर्ती होगी. इस भर्ती के लिए एसबीआई या किसी अन्रू सरकारी बैंक के कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें.

नोटिफिकेशन के अनुसार, चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर के पद पर 821 रिक्तियां हैं. जबकि चैनल मैनेजर सुपरवाइजर के पद पर 172 और सपोर्ट ऑफिसर के पद पर 38 रिक्तयां हैं.

कितनी मिलेगी सैलरी

चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर- 36000 रुपये
चैनल मैनेजर सुपरवाइजर-41000 रुपये
सपोर्ट ऑफिसर- 41000 रुपये

कैसे होगा सेलेक्शन

एसबीआई में निकली भर्ती के लिए उम्मीदवारों का सेलेक्शन इंटरव्यू के जरिए होगा. इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट आए हुए आवेदनों में से किया जाएगा. इंटरव्यू 100 नंबर का होगा. इंटरव्यू में मिले मार्क्स के आधार पर फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी.

 

Related posts

बिहार के 24 हजार शिक्षकों की नौकरी पर मंडरा रहा खतरा

News Times 7

136 MLA पर दर्ज हैं क्रिमिनल केस, 41 फीसदी विधायक राजद में हैं.

News Times 7

बिहार में बेकाबू होते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए 5 मई से 15 मई तक टोटल लॉकडाउन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़