News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के लिए स्काडा की जमीन प्राप्ति हेतु हस्ताक्षर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के लिए स्काडा की जमीन प्राप्ति हेतु एक हस्ताक्षर कार्यक्रम  का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत कुँवर सिंह विश्वविद्यालय भूमि प्राप्ति अभियान समिति अपने दूसरे दिन, हस्ताक्षर अभियान के प्रभारी विजय मेहता के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के कतीरा कैम्पस में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक, अभिभावक, समाज कर्मी, बुद्धिजीवी व अन्य लोग हस्ताक्षर कर अभियान को अपना समर्थन दिया,,,, रोहतास जिला संयोजक अमरजीत कुमार ने छात्र छात्राओं व अन्य लोगों को अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया।

अभियान समिति के संरक्षक मण्डल के सदस्य समाजिक कार्यकर्ता व रंगकर्मी अशोक मानव ने समर्थन में आये हुये लोगों को धन्यवाद करते हुए कहा कि आप लोगों का समर्थन इस संघर्ष को ताकत देगा और इस ताकत के बल पर हम सभी इस लड़ाई को जीत लेंगे। साथ मे उन्होंने बताया कि ये हस्ताक्षर अभियान कल ता:12 को कुवँर सिंह, एस्टेडियम गेट के सामने मोड़ पर, सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चलाया जायेगा।
इस बात पर अभियान को समर्थन करते हुए सभी लोगों ने एक स्वर से कहा कि विश्विद्यालय को खंड- खंड में बांटना बिलकुल गलत है, जिसके विरोध में हम सब इस अभियान के संघर्ष को अंतिम दम तक साथ देगें।
समर्थन में उपस्थित प्रमुख लोगों में प्रो सुजीत पाण्डे, डॉ अनिल सिंह, सुधीर शर्मा, सुनील यादव, अनिता कुमारी, पूनम दुबे, अंजलि वर्मा

Advertisement
Advertisement

Related posts

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द होने से हैदराबाद की उम्मीदें खत्म,आईपीएल 2025 से बाहर

News Times 7

भारत में समंदर में उठा बवंडर, चक्रवात तूफान से कितनी मचेगी तबाही? आ गया अपडेट

News Times 7

YES BANK के इन्वेस्टर्स के लिए 3 अच्छी खबरे,कल से होगा लागु

Admin

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़