News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

1 सितंबर से खुलेंगे 9वीं से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल

तमिलनाडु में 50 फीसदी क्षमता के साथ १ सितंबर से सभी स्कूल कॉलेजों को खोलने का निर्णय लिया गया है सरकार के हालिया आदेशों के अनुसार, 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के स्कूल जल्द खुलने की संभावना है। नौवीं से लेकर 12वीं तक के स्कूलों को 50 फीसदी की क्षमता के साथ फिर से खोला जाएगा।

सूबे के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा राज्य में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा के बाद यह नया आदेश पारित हुआ है। जिसमें कहा गया है कि अगर स्थिति सामान्य रही तो 1 सितंबर से 9वीं से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं का फिजिकली संचालना होगा। सूबे में कोरोना के कुछ नए मामले सामने आने के बाद चिकित्सा विशेषज्ञों से सलाह मशविरा के बाद यह फैसला लिया गया। चिकित्सा विशेषज्ञों ने स्कूलों को फिर से खोलने के महत्व को महसूस किया और इसलिए यह निर्णय लिया गया।

सूबे के सीएम एमके स्टालिन के मुताबिक, विशेषज्ञों का कहना है कि घर में रहने के कारण बच्चे अवसाद में है। इसके अलावा, उनके घर में रहने से सीखने की प्रक्रिया में एक अंतर पैदा हो गया है। ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान नेटवर्क और गैजेट की समस्या के कारण अधिकांश बच्चे उपस्थित नहीं हो सके। ऐसे में छात्रों के सर्वांगीण कल्याण के लिए स्कूलों को फिर से खोलना अब महत्वपूर्ण है। सूबे के मेडिकल कॉलेजों को 16 अगस्त से फिर से खोलने की अनुमति दी गई है।Senior Secondary School will open in Nagaland from September 21 |अनलॉक 4: नागालैंड में 21 सितंबर से खुल जाएंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, यूपी में असमंजस की स्थिति| Hindi News ...

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

LPG के लिए सरकार ने किया नया नियम लागू , साल में अब ले पाएंगे इतने ही गैस सिलेंडर

News Times 7

सरकार कोरोना योद्धाओं का इतना अपमान क्यों कर रही? – राहुल गांधी

News Times 7

नक्सलियों का आर्म्स सप्लायर,और कारतूस के जखीरा के साथ पकड़ा गया BSF का रिटायर्ड जवान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़