नई दिल्ली. भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. दिल्ली-NCR के अलावा पूरे हिमाचल, राजस्थान के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए हैं. भारत के अलावा पाकिस्तान और अफगानिस्तान, तजाकिस्तान और चीन में भी झटके महसूस हुए. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है. इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 है.
