News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

BJP, अंबेडकर जयंती से शुरू होगा ‘घर-घर जोड़ो’ अभियान, देखें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने साथ पिछड़ों के साथ दलित और आदिवासियों को जोड़ने को लेकर खासी सक्रिय नजर आ रही है. लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी देशभर में दलित समुदाय के भीतर सीधी पैठ बनाने के मकसद से बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है. इस अभियान का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है और इसे 14 अप्रैल से शुरू कर दिया जाएगा. इस अभियान की सफलता के लिए बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के साथ ही बीजेपी के बड़े नेता खासे सक्रिय रहेंगे. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भी दलित वर्ग के लोगों के बीच एक कार्यक्रम कर सकते हैं.

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की नजर लोकसभा चुनाव 2024 पर है. बीजेपी 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव की तरह ही 2024 में भी पूरी तरह जाति समीकरणों को साधते हुए ‘सबका साथ सबका विकास’ के नारे को लेकर आगे बढ़ना चाहती है. इसमें बीजेपी की नजर देश भर के 17 फीसदी दलित समुदाय के वोटर पर है. इसी को लेकर भाजपा अंबेडकर जयंती के दिन 14 अप्रैल से इस अभियान को शुरू करेगी और 5 मई तक देश भर की दलित बस्तियों में बीजेपी नेता प्रवास करेंगे.

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

32 साल पहले जवानी में महिला को लेकर भागा सख्स बुढ़ापे में पकड़ा गया

News Times 7

बढ़ सकता है बंगाल का सियासी पारा, क्योंकि शिवसेना भी कूदी बंगाल के चुनावी मैदान में

News Times 7

बिहार के 15 जिलें बाढ़ से बेहाल , गंगा, कोसी, गंडक, बागमती और कमला बलान उफान पर

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़