News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीएम के पद को लेकर दिया बडा़ बयान

पटना. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने साफ किया है कि उनको सीएम बनने की जल्दबाजी नहीं है. बुधवार को जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के वाणावर पहुंचे तेजस्वी ने राजनीतिक बयानबाजी को लेकर खुलकर बातचीत की. बिहार में राजद के विधायक अपने नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को जल्द मुख्यमंत्री बनाने का एलान कर रहे हैं लेकिन खुद तेजस्वी यादव ने अलग ही बात कह दी. तेजस्वी यादव ने कहा-नीतीश जी, 2025 में ही नहीं बल्कि 2030 में भी मुख्यमंत्री बने रहें. वो जितने दिन मुख्यमंत्री रहेंगे उतना उनका अनुभव बढेगा, इसमें दिक्कत क्या है.

तेजस्वी यादव ने ये बातें सामान्य तौर पर कही या जेडीयू के नेताओं पर कटाक्ष किया ये आप समझिये. दरअसल पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा था कि जेडीयू नेता केसी त्यागी ये कह रहे हैं कि बिहार में मुख्यमंत्री पद पर 2030 तक कोई वेकैंसी नहीं है, वहीं ललन सिंह कह रहे हैं कि 2025 में तेजस्वी का सीएम बनना तय नहीं है. इस सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जितना दिन मुख्यमंत्री रहेंगे उतना उनका अनुभव बढेगा. नीतीश जी में क्षमता है ही न.

तेजस्वी यादव बुधवार को जहानाबाद पहुंचे थे. उन्होंने वहां बाणावर पहाड़ी पर पर्यटन विभाग की ओर से बनाए जा रहे रोपवे का निरीक्षण किया और पर्यटकों के लिए बने पर्यटक भवन का उद्घाटन किया. इसके बाद मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने अपने मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि कहीं कोई दिक्कत नहीं है. हमारा मेन मकसद है 2024 में भाजपा को भगाना. हम उसी मकसद पर काम कर रहे हैं. बिहार में नीतीश जी के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार चल रही है. कहीं किसी को कंफ्यूज होने की दिक्कत नहीं है. मुझे हड़बड़ी नहीं है.

बिहार से बीजेपी का सफाया है लक्ष्य

तेजस्वी ने कहा कि हमारी अपनी विचारधारा है. हम लोग अपने स्वार्थ के चक्कर में सांप्रदायिक शक्तियों को आने नहीं दे सकते. मैं कह रहा हूं कि मुझे कोई हड़बड़ी नहीं है अब इस बात के मायने आप समझ जाइये. तेजस्वी यादव ने कहा कि ललन सिंह अगर 2025 की बात तब कर रहे हैं जब मीडिया पूछ रही है. खुद से नहीं बोल रहे हैं.

बेटे को लेकर जीतन मांझी के बयान पर दी प्रतिक्रिया

मीडिया ने जब ये सवाल पूछा कि जीतन राम मांझी अपने बेटे को सीएम बनाने की बात कर रहे हैं तो तेजस्वी यादव ने कहा कि इसमें गलत क्या है. सब की अपनी इच्छा होती है, अपने बेटे को आगे बढाने की.  ये गलत बात है. क्या कि वो चाहते हैं कि उऩका बेटा सीएम बने. कौन अपने बेटे को ऊंचे पद पर जाते हुई नहीं देखना चाहते. सबकी इच्छा है.

Related posts

नगरोटा: पाकिस्तानी अधिकारी के सामने MEA ने उसके सारी करतूतों को सामने रखा

News Times 7

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से की रैली कराने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की मांग

News Times 7

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बोले राजनाथ सिंह – भारत जमीन नहीं दिल जीतने में विश्वास रखता है…

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़