News Times 7
खेलटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

IND vs SL Live Scorecard: रोहित शर्मा शतक से 17 रन रह गए दूर

नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका के बीच प्रस्तावित तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 10 जनवरी को गुवाहाटी स्थित असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की है. टीम के लिए कैप्टन रोहित शर्मा 51 गेंद में 61 और युवा शुभमन गिल 45 गेंद में 46 रन बनाकर मैदान में टिके हुए हैं. टीम का स्कोर 16 ओवरों की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 108 रन है.

03.07 PM: युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के आउट होने के बाद भारतीय टीम के लिए अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली मैदान में बल्लेबाजी के लिए आए हैं.

03.02 PM: भारतीय टीम को पहला झटका युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के रूप में लगा है. गिल 60 गेंद में 11 चौके की मदद से 70 रन बनाकर विपक्षी टीम के कप्तान दसून शनका का शिकार बने हैं. शनका को गिल को एलबीडब्ल्यू करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है.

02.51 PM: भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्कोर
गुवाहाटी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल ने अपने वनडे क्रिकेट करियर का पांचवां अर्द्धशतक जड़ दिया है. फिलहाल वह टीम के लिए 51 गेंद में सात चौके की मदद से 50 रन बनाकर खेल रहे हैं.

Related posts

बक्सर-डुमराव में पूर्वी और पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर ओवरब्रिज की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिया सांकेतिक धरना

News Times 7

हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के बाद आई चौंकाने वाली तस्वीर, विस्फोट के बाद भी यहां पटाखों का अंबार

News Times 7

सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर केंद्र सरकार बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में भी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की करेगी तैनाती

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़