News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

मोदी सरकार नही देगी रेल यात्रा में सीनियर सिटीजन को रियायत

नई दिल्ली. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

← Back

Thank you for your response. ✨

ने साफ किया है कि रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली रियायत फिलहाल बहाल नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि रेलवे का पेंशन और वेतन का बिल बहुत अधिक है और इसके अलावा पिछले ही साल भारतीय रेल ने यात्री संबंधी सेवाओं के लिए 59000 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी थी. बता दें कि केंद्रीय मंत्री संसद में निर्दलीय सांसद नवनीत राणा के सवालों का जवाब दे रहे थे

कोविड-19 की शुरुआत के बाद से रेलवे ने इस छूट को बंद कर दिया था. रेल मंत्री ने जवाब देते हुए रेलवे द्वारा किया जा रहा खर्च भी जुड़वाया. उन्होंने कहा कि सब्सिडी के लिए पिछले साल 59000 करोड़ रुपये दिए गए जो कई राज्यों के वार्षिक बजट से ज्यादा है. इसके साथ ही रेलवे पेंशन पर हर साल 60000 करोड़ और वेतन पर 97000 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है. साथ ही ईंधन पर 40000 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि यात्रियों को नई सुविधाएं दी जा रही हैं. उन्होंने लोगों से रेलवे की मौजूदा स्थिति पर गौर करने की अपील की.

हर यात्री को मिल रही छूट
एक अन्य सांसद सुरेश धनोरकर के ऐसे ही एक सवाल पर केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि हर यात्री को टिकट में करीब 55 फीसदी की छूट दी जा रही है. उन्होंने बताया कि एक यात्री के सफर में रेलवे को औसतन 1.16 रुपये का खर्च उठाना होता है जबकि उनसे किराया 40-48 पैसे ही लिया जाता है. सुरेश धनोरकर ने सवाल किया था कि क्या वरिष्ठ नागरिकों और परमिट प्राप्त पत्रकारों को टिकट में रियायत मिलना कब शुरू होगी

Related posts

देश के चार बड़े सरकारी बैंक अब होंगे पूर्णतया प्राइवेट, 6 महीने के अंदर प्रोसेसिंग होगी शुरू

News Times 7

राज्य सरकार की याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट का भवानीपुर उपचुनाव को खारिज करने से इंकार

News Times 7

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन और बाढ़

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़