News Times 7
चुनावटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

100 विधायक ले आओ और सपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बन जाओ -अखिलेश यादव

रामपुर. समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम रजा के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि जब वे मुख्यमंत्री थे तो उनके पास भी एक फाइल आई थी, लेकिन उन्होंने कोई एक्शन न लेते हुए उसे लौटा दिया था. अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी लोग नफरत की राजनीति नहीं करते. उन्होंने यह बात आजम खान खिलाफ के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमों को लेकर कही

जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ‘आज जो लोग अत्याचार कर रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि, जब मैं मुख्यमंत्री था तो मेरे पास भी मौजूदा सीएम की एक फाइल आई थी. पर हम समाजवादी लोग है. लोगों को परेशान करने और नफरत की राजनीति नहीं करते. हमने वह फाइल लौटा दी थी. अगर विश्वास न हो तो अफसरों से पूछ लें सरकार के लोग

आजम के साथ हो रहे अन्याय के लिए दें वोट
अखिलेश यादव ने कहा कि हमें इतना मजबूर क करो कि भविष्य में जब हमारी सरकार आए तो आपके खिलाफ भी वही कार्रवाई करें जो आप आजम खान के साथ कर रहे हो. उन्होंने जनता से अपील की कि आने वाले 5 दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में आजम के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ वोट दें

अखिलेश ने दिया ऑफर
अखिलेश ने जनसभा में बीजेपी के दोनों डिप्टी सीएम को ऑफर भी दे दिया उन्होंने कहा, “आप लोग देख रहे होंगे दो-दो उपमुख्यमंत्री घूम रहे हैं. इन्हें मुख्यमंत्री बनना है. हम इन्हे ऑफर देते हैं 100 विधायक ले आओ और सपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बन जाओ. यह ऑफर मैंने मैनपुरी में भी दिया था. आज रामपुर से भी दे रहा हूं

Related posts

गोपालगंज विधानसभा का उपचुनाव में राजद और बसपा आमने सामने ,तेजस्वी की मामी.इंदिरा उतरी विपक्ष में

News Times 7

लोकसभा के सदन में कृषि कानून वापसी का बिल पास

News Times 7

दमघोंटू प्रदूषण के चलते दिल्‍ली, नोएडा के बाद गाजियाबाद प्रशासन ने स्‍कूलों को बंद करने का किया फैसला

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़