News Times 7
चुनावबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

दिल्ली में ड्राई डे की घोषणा, रविवार को वोटिंग होने तक शराब की बिक्री पर रहेगी पाबंदी

नई दिल्ली. एमसीडी चुनावों को देखते हुए दिल्ली में ड्राई डे की घोषणा की गई है. यानी 2 दिसंबर, शुक्रवार को चुनाव प्रचार का वक्त खत्म होने से लेकर रविवार को वोटिंग होने तक शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी. वहीं, वोटों की गिनती वाले दिन; यानी 7 दिसंबर को भी ड्राई डे रहेगा. बता दें कि दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड के चुनाव के लिए रविवार को मतदान होना है

बता दें कि घोषित होने वाले ड्राई डे, वे दिन होते हैं जब सरकार दुकानों, क्लबों, बार सहित अन्य स्थानों में शराब की बिक्री पर रोक लगा दी जाती है. दिल्ली आयुक्त (आबकारी) कृष्ण मोहन उप्पु ने नोटिफिकेशन जारी कर दिल्ली आबकारी नियम, 2010 के नियम 52 के प्रावधानों के अनुसार, यह आदेश दिया है.

शासन के आदेश के अनुसार, 2 दिसंबर से 4 दिसंबर और 7 दिसंबर को ड्राई डे रहेगा. शराब को लेने के लिए कई लोग ड्राई डे के दौरान दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम जाते हैं तो इनके लिए दिल्ली की सीमाओं पर सख्त चेकिंग की जाएगी. ऐसे में अगर कोई इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

गौरतलब है कि MCD में इस समय बीजेपी काबिज है और उसका मुकाबला चुनावों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से होना है. माना जा रहा है कि मुख्य मुकाबला बीजेपी और AAP के बीच होना है

Related posts

हिसार में प्रदर्शन – राकेश टिकैत ने कहा कि आ गए हैं तो केस निपटा के ही चलेंगे, इनका आगे तक का दिमाग ठीक करेंगे

News Times 7

रोड नही तो वोट नही नितीश के मंत्री को ग्रामीणो ने भगाया , मुंह छुपा भागे वहां से

News Times 7

गृहमंत्री अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, की उपस्थिति में भूपेंद्र पटेल का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़