News Times 7
टेकबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

दुनिया के सबसे रईस व्‍यक्ति और टेस्‍ला, ट्विटर व स्‍पेएक्‍स के मालिक ने हर रोज गवाएं 2500 करोड़ रूपये

ब्‍लूमबर्ग वेल्‍थ इंडेक्‍स ने बताया है कि 2022 की शुरुआत में जहां एलन मस्‍क के पास कुल 340 अरब डॉलर की संपत्ति थी, वहीं अब तक करीब 101 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है. यह गिरावट टेस्‍ला और ट्विटर के शेयरों की कीमत घटने की वजह से आई है. साल 2022 में उनकी संपत्ति में करीब 37 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई

अरबपतियों की इस सूची के मुताबिक, एलन मस्‍क के पास 22 नवंबर, 2022 को कुल 170 अरब डॉलर की संपत्ति बची है. हालांकि, उन्‍हें टक्‍कर देने वाले अन्‍य अरबपतियों की संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे सबसे अमीर शख्‍स का उनका रिकॉर्ड अब भी बना हुआ है

एलन मस्‍क की कंपनी टेस्‍ला ने टेल लाइट में कुछ खराबी की वजह से पिछले दिनों 3.21 लाख वाहनों को वापस मंगाया था. इसके अलावा पिछले सप्‍ताह भी अमेरिका में 30 हजार से ज्‍यादा गाडि़यां वापस मंगाई गई हैं. इन खबरों की वजह से कंपनी के शेयरों का मूल्‍य 3 फीसदी नीचे आ गया और शेयर के भाव दो साल के निचले स्‍तर पर पहुंच गए

Advertisement

टेस्‍ला ने महज 17 महीने में ही अपनी आधी बाजार पूंजी गंवा दी है. कंपनी 2022 में पूरे साल संघर्ष करती रही है. मस्‍क के पास टेस्‍ला के 15 फीसदी शेयर हैं. इसके अलावा ट्विटर में तो मस्‍क की 79 फीसदी हिस्‍सेदारी है. ऐसे में इन दोनों कंपनियों के शेयरों में गिरावट आने पर मस्‍क की वेल्‍थ भी तेजी से घटी है.

 

मस्‍क ने ट्विटर को खरीदने के बाद से ही ताबड़तोड़ छंटनी जारी रखी है. आलम ये है कि अभी तक 7,000 कर्मचारियों वाली ट्विटर में करीब 60 फीसदी कर्मचारियों को बाहर का रास्‍ता दिखाया जा चुका है. कई देशों में कंपनी के कर्मचारियों की संख्‍या काफी कम हो चुकी है. हालांकि, अब मस्‍क ने छंटनी नहीं करने का आश्‍वासन दिया है

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रधानमंत्री ने रविवार को कांग्रेस पर किया करारा हमला, कर्नाटक को भारत से अलग करने का लगाया आरोप

News Times 7

भाजपा ने जिस खुशहाल किसान का पोस्टर पूरे देश में लगाया वह खुद पर अनशन पर बैठा है किसान ने सरकार को लीगल नोटिस भेजने की तैयारी की

News Times 7

2500पदों पर बंपर भर्तियां 5वीं और 8वीं पास उम्मीदवार भी कर सकते हैं अप्लाई

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़