News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

दो बच्चों की मां को 16 साल की लड़की से हुआ प्यार किया समलैंगिक विवाह ,जानिये कहा

पटना. पटना में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल एक माह पहले पटना के दीघा थाना क्षेत्र से जिस किशोरी के अपहरण का केस दर्ज हुआ था उस 16 साल की लड़की से दो बच्चों की मां ने समलैंगिक विवाह कर लिया है. यह राज तब खुला जब दीघा थाने की पुलिस ने  अनुसंधान कर किशोरी को भोजपुर जिला के तरारी से  सकुशल बरामद किया. वहीं से महिला को भी पकड़ा गया. छानबीन मे इस बात की जानकारी मिली है कि महिला एक महीने पहले किशोरी के साथ नोएडा चली गयी थी.BIHAR NEWS: 16 साल की युवती पर आया दो बच्चों की मां का दिल, रचाया समलैंगिक  विवाह TOP BIHAR | Top Bihar News

दुर्गा पूजा पर वह किशोरी के साथ ही अपने दोनों बच्चों को लेकर भोजपुर स्थित अपने मायके आई थी. पटना पुलिस ने बताया कि महिला के खिलाफ किशोरी के अपहरण का केस दर्ज है. महिला को जेल भेज दिया गया, वहीं किशोरी अपने घर चली गई. दो बच्चों की मां दीघा इलाके की ही रहने वाली है. एक माह पहले किशोरी के परिजनों ने थाने में महिला के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी. महिला किशोरी के साथ नोएडा में रहने लगी थी. वहीं पर दोनों किराए का एक कमरा लेकर रहने लगे

महिला वहीं पर ऑटो चलाती थी और किशोरी घर का काम देखती थी. महिला के साथ ही उसके दोनों बच्चे भी रहते थे. उधर, केस दर्ज करने के बाद से ही पुलिस दोनों के बारे में लगातार जानकारी इकट्ठा रही थी. चार दिन पहले किशोरी का लोकेशन भोजपुर में मिला, जिसके बाद पुलिस वहां पहुची और छापेमारी कर किशोरी को बरामद कर लिया. इसके बाद नामजद महिला भी पकड़ी गई.Patna:16 साल की युवती पर आया दो बच्चों की मां का दिल, रचाया समलैंगिक विवाह  - bihar same sex marriage minor girl choose two children mother as life  partner bramk – News18 हिंदी

पुलिस ने महिला को पकड़ने के बाद जब पूछताछ शुरू की तो महिला ने कई चौंकाने वाले जबाब दिये. पूछताछ में महिला ने बताया कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे. इसके बाद वह दो साल से पति से अलग रहने लगी थी. महिला ने बताया कि उसने किशोरी से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है. पुलिस को विवाह से जुड़ा एक कागजात भी महिला ने दिखाया लेकिन यह कागजात अवैध निकला. पुलिस की मानें तो वह जिस किशोरी से शादी की बात कह रही है वह किशोरी नाबालिग है. किशोरी के नाबालिग होने की बात पर भी महिला कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी. वह बार-बार यही कह रही है कि कुछ भी हो, वह उसी के साथ रहेगी. बहरहाल इस पूरे मामले में महिला के जेल हो जाने के बाद उसके दोनों बच्चे अब उसके मायके में रह रहे हैं.

Related posts

उत्तराखंड में भूकंप से डोली देवभूमि की धरती

News Times 7

हसनपुरा से पर्चा भरने के बाद होगा तेजप्रताप और तेजस्वी यादव का चुनाव प्रचार

News Times 7

आर्यन खान को लेकर महबूबा मुफ्ती का साम्प्रदायिक बयान ,बोली मुसलमान होने की वजह से आर्यन को किया जा रहा है परेशान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़