News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़भूकंप

उत्तराखंड में भूकंप से डोली देवभूमि की धरती

पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. गुरुवार अल सुबह यह भूकंप आय़ा है, जिसमें किसी भी तरह से जान माल का नुकसान नहीं हुआ है. सुबह 3 बजकर 39 मिनट में हल्का झटका आय़ा था, जिसकी रिएक्टर स्कैल पर तीव्रता 3.1 आंकी गई. फिलहाल, जान माल के नुकसान की कही से भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया है कि इससे पहले जनवरी में भी उत्तर-उत्तर पश्चिम पिथौरागढ़ में 4.2 की तीव्रता का भूकंप आया था. गौरतलब है कि उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ का इलाका भूकंप की दृष्टिकोण से काफी संवेदनशील माना गया है.

अभी पिछले दिनों ही पिथौरागढ़ में ही 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था. पिथौरागढ़ में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. इस साल में ही तीन बार भूकंप के झटके आ चुके हैं. अभी 22 मार्च को यहां 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जबकि जनवरी और फरवरी महीने में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

Related posts

नई शिक्षा नीति के अनुसार अब स्नातक का कोर्स 4 वर्षों का होगा.

News Times 7

सूत्रों के हवाले से खबर यहां हो सकता है पूर्ण लाकडाउन

News Times 7

भारत और न्यूजीलैंड की टीम इंदौर पहुंचीं, तीसरे ODI के लिए क्रिकेट प्रेमियों का लगने लगा जमावड़ा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़