News Times 7
आतंकटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

जम्‍मू-कश्‍मीर- LoC के समीप मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, AK-47 राइफल और हैंड ग्रेनेड बरामद

श्रीनगर. जम्‍मू-कश्‍मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है. सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. भारतीय सेना और स्‍थानीय पुलिस ने नियंत्रण रेखा के समीप 2 कुख्‍यात आतंकियों का मार गिराया है. इनके पास से 2 AK-47 राइफल, दो पिस्‍टल और 4 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं.Army, J&K Police Kill Two Terrorists Near LoC in Kupwara; Pistols, Grenade  Recovered

जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ की यह घटना कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के समीप माछिल इलाके के टेकरी नार क्षेत्र की है. जम्‍मू-कश्‍मीर ने बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल, दो पिस्‍टल और 4 हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया. न्‍यूज एजेंसी ANI ने पुलिस के हवाले से बताया कि आतंक‍ियों की पहचान अभी तक सुनिश्चित नहीं हो सकी है. नियंत्रण रेखा के करीब सीमा पार के आतंकी भी अपनी करतूत को अंजाम देने की नापाक कोशिश में जुटे रहते हैं. इसके अलावा स्‍थानीय आतंकी भी इस इलाके में देखे जाते हैं. ऐसे में अभी तक आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है.

कुपवाड़ा में मुठभेड़ की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इसी साल जून महीने में कुपवाड़ा के चकतारस कंडी इलाके में आतंकवादियों के साथ पुलिस और सेना की मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादी मारे गए थे. इनमें से एक की पहचान पाकिस्तानी आतंकवादी तुफैल के तौर पर की गई थी. जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने इसकी पुष्टि की थी. तुफैल को मुठभेड़ में मार गिराने को बड़ी कामयाबी बताया गया था.जम्मू कश्मीर के मोचवा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी  ढेर, एक गिरफ्तार, AK-47 राइफल और पिस्टल बरामद। - Khabar-72 - Latest News  Today A ...

इससे पहले घाटी में ही आतंकवादियों ने 2 प्रवासी मजदूरों को गोली मार दी थी. स्‍थानीय पुलिस ने बताया था कि पुलवामा के खरपोरा रत्‍नीपोरा में शनिवार देर रात को आतंकवादियों ने 2 मजदूरों को गोली मार दी थी. दोनों बिहार के रहने वाले हैं. बता दें कि पिछले कुछ महीनों से आतंकी प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाने लगे हैं.

Related posts

वेब सीरीज मिर्जापुर के स्टार पंकज त्रिपाठी लिट्टी-चोखा बना अपने गांव में जी रहे सुकून की जिंदगी

News Times 7

मराठा आरक्षण पर राज्यों से सुप्रीम कोर्ट का सवाल जानिए 15 मार्च तक किन बातों की मोहलत दी सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को

News Times 7

नरेंद्र मोदी स्टेडियम 5 टी-20 की सीरीज में राहुल जीरो पर आउट

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़