News Times 7
टॉप न्यूज़नौकरीबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

बिहार में जूनियर डॉक्टरों को इंटर्नशिप के दौरान मिलने वाले स्टाइपेंड को बढ़ाने का निर्णय

पटना. बिहार के जूनियर डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है. नीतीश कुमार की सरकार ने जूनियर डॉक्टरों को इंटर्नशिप के दौरान मिलने वाले स्टाइपेंड में इजाफा करने का निर्णय लिया है. इस निर्णय के बाद अब बिहार के जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड 15000 से बढ़ाकर 20 हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया जाएगा. वहीं फिजियोथैरेपी करने वाले इंटर्नस का भी स्टाइपेंड 11 हजार से बढ़ाकर 15 हजार कर दिया गया है.

मंगलवार को पटना में नीतीश कैबिनेट की बैठक में इस एजेंडे पर मुहर लगी है. नीतीश सरकार ने मंगलवार को बुलाई गई बैठक में कुल 19 एजेंडों पर अपनी मुहर लगाई. जिन अहम मुद्दों पर निर्णय लिया गया उनमें रेप-पास्को जैसे केस के लिए विशेष न्यायालय में अपर जिला और सत्र न्यायाधीश के 54 नए पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई. इसके अलावा बिहार में सूखे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए 60 करोड़ रूपये की निकासी के फैसले पर मुहर लगाई गई है.जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने पर कैबिनेट की मुहर. - City Post Live

कैबिनेट ने 29 करोड़ की अतिरिक्त राशि की निकासी पर भी मुहर लगाई है, इसके अलावा डीजल अनुदान के लिए आकस्मिकता निधि से निकासी पर भी नीतीश सरकार की मुहर लगी है. शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए हाल के दिनों में सरकार ने सख्ती दिखाई है, ऐसे में शराब की तस्करी को रोकने के लिए ड्रोन, गाड़ी, बोट समेत अन्य सामानों की खरीददारी के लिए कैबिनेट की बैठक में 25 करोड़ रुपए स्वीकृत की गई. कैबिनेट ने राशि स्वीकृति पर अपनी मुहर लगाई.सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्णिया में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय और हॉस्पिटल के संचालन के लिय 423 पदों की स्वीकृति भी दी गई है.

Related posts

दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 समिट का किया जाएगा आयोजन , केंद्रीय मंत्री करेंगे स्वागत

News Times 7

बिहार के पंचायत चुनाव में इस बार होगा मतदाताओं का बायोमेट्रिक सत्यापन

News Times 7

एलजी ने दिया दिल्ली वालों को झटका, आज से 46 लाख परिवारों की बिजली सब्सिडी खत्म, केजरीवाल सरकार ने LG पर मढ़ा दोष

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़