News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

2024 के लिए ममता भरेगी हुंकार,शहीद दिवस’ रैली पर आज

दो वर्षों के अंतराल के बाद एक बार फिर पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का गुरुवार को होने वाला शहीद दिवस कार्यक्रम के लिए कोलकाता में मंच सज कर तैयार है। सड़कें पार्टी के झंडों से पटी पड़ी हैं।

2024 लोकसभा चुनाव के लिए ममता भरेंगी हुंकार
यह पार्टी का सबसे बड़ा कार्यक्रम है और इसमें लाखों लोगों की भीड़ जुटा कर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बेनर्जी विरोधियों को अपना राजनीतिक संदेश देना चाहती हैं। माना जा रहा है कि कोरोना के बाद आयोजित इस रैली से आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए हुंकार भरेंगी। इसी रैली में वे कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कर सकती हैं। शहीद दिवस रैली को लेकर टीएमसी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी खुद तैयारियों का जायजा ले रह हैं।

2024 पर नजर, ममता की शहीद दिवस रैली को बंगाल के बाहर BJP राज्यों तक  पहुंचाने की तैयारी में TMC

10 लाख से अधिक समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद
ममता बनर्जी ने खुद एक वीडियो जारी करके अधिक से अधिक लोगों को शहीद दिवस के मौके पर कोलकाता पहुंचने का आह्वान किया है। इसके बाद से कल से ही समर्थकों का कोलकाता पहुंचना जारी है। खुद अभिषेक बनर्जी कार्यस्थल का जायजा ले रहे हैं और जो लोग यहां पहुंच रहे हैं, उनका स्वागत कर रह हैं। टीएमसी नेताओं की मानें तो इस रैली में 10 लाख से अधिक लोग आएंगे।

Related posts

ट्रैक्टर परेड में महासंग्राम किसानों ने बैरिकेड तोड़ लाल किला और इंडिया गेट की तरफ बढ़े

News Times 7

सीतापुर जिला कारागार में बंद आजम खान से मिलने पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल

News Times 7

बिहार सरकार में खनन मंत्री जनक राम के OSD, पटना, कटिहार, अररिया में विजिलेंस की रेड

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़