News Times 7
घोटालाटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

लंबे समय बाद उद्धव सेना में खुशी की लहर अंधेरी ईस्ट सीट से ऋतुजा लटके ने भारी अंतर से उप चुनाव जीता

मुंबई. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने रविवार को जीत हासिल की. उनके जीतने की संभावना पहले ही व्यक्त की जा रही थी, क्योंकि भाजपा ने उनके खिलाफ खड़े प्रत्याशी को वापस ले लिया था. रविवार को हुई मतगणना में ऋतुजा लटके ने 53,471 वोटों से ऐतिहासिक जीत हासिल की.

इस साल मई में शिवसेना विधायक और ऋतुजा लटके के पति रमेश लटके के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था. इस सीट पर उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उपचुनाव की दौड़ से अपने उम्मीदवार को हटाए जाने के बाद से यह महज औपचारिकता भर रह गया था. सुबह से ही मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई. पहले दौर की मतगणना से ही शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने बढ़त बरकरार रखी. यह लगातार बढ़ती गई और ऋतुजा लटके ने 53,471 वोटों से जीत हासिल की

सरकार गिरने के बाद पहले चुनावी मुकाबले में उद्धव को सफलता
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना विधायकों के एक तबके के विद्रोह की वजह से जून में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के गिरने के बाद महाराष्ट्र में यह पहला चुनावी मुकाबला था

 

Related posts

उत्तराखंड में बदल रहे मौसम चक्र ने बढ़ाई चिंता,खत्म होने की कगार पर 354 नदियां

News Times 7

श्रीनगर: बिना इजाजत निकाल रहे मोहर्रम का जुलूस, 19 लोगों को लगे पैलेट गन के छर्रे

News Times 7

गुजरात तट पर 3,300 किलोग्राम ड्रग्‍स जब्त,कीमत ₹2000 करोड़

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़