News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

महंगाई के मुद्दे पर कोंग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी ,दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल करेंगे संबोधित

महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को घेरने के लिए एक तरफ कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली आयोजित करने वाली है, तो दूसरी तरफ पार्टी छोड़ने के बाद गुलाब नबी आजाद आज जम्मू में शक्ति प्रदर्शन करने वाले हैं। जम्मू के सैनिक फार्म में वह अपनी पहली जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इस दौरान वह अपनी नई पार्टी का एलान भी कर सकते हैं। वहीं कांग्रेस की ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली को कांग्रेस नेता राहुल गांधी संबोधित करेंगे। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने बताया कि मुख्यालय से बस चलेंगी। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मुख्यालय से बस में बैठकर रामलीला मैदान के लिए रवाना होंगे।महंगाई पर कांग्रेस का हल्लाबोल, रामलीला मैदान से राहुल गांधी भरेंगे हुंकार,  दिल्ली में जुटे लाखों कार्यकर्ता- Hum Samvet

रैली स्थल पहुंचे कई कांग्रेसी नेता

रामलीला मैदान में होने वाली हल्ला बोल रैली में कांग्रेस के कई बड़े नेता पहुंचना शुरू हो गए हैं। दोपहर एक बजे राहुल गांधी इस रैली को संबोधित कर सकते हैं।

महंगाई के खिलाफ आंधी निर्दयी सरकार को उखाड़ देगी- कांग्रेस

हल्ला बोल रैली से पहले कांग्रेस ने ट्विटर पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस की ओर से एक वीडियो ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा है, महंगाई के खिलाफ उठी करोड़ों आवाजें अब ‘आंधी’ बन चुकी हैं। एक ऐसी आंधी जो इस अन्यायी और निर्दयी सरकार की सत्ता उखाड़ फेंकेगी।महंगाई के विरुद्ध कल कांग्रेस का हल्ला बोल, दिल्ली के रामलीला मैदान में  जुटेंगे लाखों कार्यकर्ता- Hum Samvet

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

महंगाई के खिलाफ मार्च कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रदर्शनकारी बंगा भवन से अकबर रोड स्थित एआईसीसी मुख्यालय की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने बैरीकेटिंग उनका रास्ता रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।Congress host Mehangai par halla bol rally at Ramlila Maidan in Delhi rahul  gandhi address party workers - Congress Protest: महंगाई पर कांग्रेस की  हल्ला बोल रैली, दिल्ली के रामलीला मैदान में

अधीर रंजन की पुलिस के साथ झड़प

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के साथ पुलिस की झड़प की खबर है। वह रैली स्थल तक मार्च निकालने की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसके बाद कांग्रेस समर्थक पुलिस से भिड़ गए। हालांकि, बाद में पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को रैली स्थल पर छोड़ दिया।

Related posts

कुंभ के बीच कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए निरंजनी अखाड़े ने 15 दिन पहले किया ऐलान ,खत्म हो चुका है कुंभ मेला

News Times 7

बीकानेर में ईद के मौके पर हिन्दू और मुस्लिम समाज ने तिरंगा फहरा राष्ट्रगान गाते हुये देश में भाईचारे,सौहार्द्र और एकता का दिया.संदेश

News Times 7

भारत में सिर्फ 225 रुपये में मिल सकती है ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़