News Times 7
बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीतिरेप

एकतरफा प्यार में पागल एक मुस्लिम शख्स और उसके साथियों ने एक 16 साल की लड़की पर की फायरिंग

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके में दुमका जैसी एक वारदात सामने आई है. जहां एकतरफा प्यार में पागल एक शख्स और उसके साथियों ने एक 16 साल की लड़की पर फायरिंग कर उसकी हत्या की कोशिश की. लड़की गोली लगने से घायल हो गई थी. गोली मारने के आरोपी अमानत अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उसके दोनों साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. अब इस मामले में तीसरी गिरफ्तारी हुई है.

Delhi Crime News Dumka Like Incident In Delhi Amanat Ali Arrested After  Shoot Minor Girl | Delhi Crime: दिल्ली में भी दुमका जैसी वारदात, सिरफिरे  आशिक अमानत अली ने लड़की को मारीआरोपी अमानत अली ई ब्लॉक संगम विहार का रहने वाला है. मूलत: वो उत्तर प्रदेश के मेरठ का निवासी है. पुलिस को उसने पूछताछ में बताया कि जिस लड़की को उसने गोली मारी थी, वह उसके संपर्क में सोशल मीडिया के जरिए आई थी. बाद में वह उससे बात करना बंद कर दिया,  जिसको लेकर अमानत अली ने उसे सबक सिखाने के लिए और बदला लेने के लिए प्लान बनाया.

दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी बेनिता मेरी जैकर के मुताबिक 25 अगस्त को लगभग 15:47 बजे संगम विहार इलाके में 16 साल की एक लड़की को गोली लगने की जानकारी तिगड़ी पुलिस स्टेशन में मिली. पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां यह पता चला कि लड़की के कंधे पर एक गोली लगी है. पीड़ित को बत्रा अस्पताल में रेफर कर दिया गया. पुलिस बत्रा अस्पताल पहुंची और पीड़ित का बयान दर्ज किया.

दिल्ली में दुमका जैसी वारदात, एकतरफा प्यार में युवक ने छात्रा को मारी गोली  news in hindiलड़की ने बताया कि वह कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, देवली रोड, नई दिल्ली से 11वीं कक्षा में पढ़ रही है. जब वह स्कूल से अपने घर आ रही थी तो उसे लगा कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन लड़के उसका पीछा कर रहे हैं. जब वह संगम विहार के बी ब्लॉक में पहुंची तो एक लड़के ने पिस्टल से पीछे से उसे गोली मार दी और सभी मोटरसाइकिल पर मौके से फरार हो गए. उसने आगे कहा कि वह अमानत अली नाम के एक लड़के को जानती है, जो सोशल मीडिया के जरिए दो साल से उसके संपर्क में था. लेकिन 4-5 महीने से वह उससे बात नहीं कर रही थी, लेकिन फिर भी वह लगातार उसका पीछा कर रहा था.

Related posts

मोदी सरकार को डर किस बात का? राहुल गांधी ने समझाई क्रोनोलॉजी

News Times 7

पंजाब में अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी मिलकर लड़ेंगे अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव

News Times 7

केन्द्र सरकार का बडा ऐलान, अब कश्मीर मे भी करा सकते है जमीन की रजिस्ट्री

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़