News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़मनोरंजन

भोजपुरी की हॉट एक्‍ट्रेस अक्षरा सिंह ने शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा ,कहा

पटना. भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री की दिग्‍गज अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इंटरव्‍यू में शादी समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्‍होंने कहा कि वह ऐसे लड़के से शादी करेंगी जिनका अपना खुद का वजूद हो. साथ ही अक्षरा सिंह ने सिंगर और एक्‍टर पवन सिंह को लेकर भी बड़ी बात कही. भोजपुरी एक्‍ट्रेस ने कहा कि उनकी नजर में पवन सिंह न तो बेस्‍ट एक्‍टर हैं और न ही बेस्‍ट सिंगर. उन्‍होंने भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के सबसे बेस्‍ट एक्‍टर में रवि किशन, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और खेसारी लाल यादव का नाम लिया. उन्‍होंने बेस्‍ट सिंगर के तौर पर खेसारी लाल यादव और न‍िरहुआ का नाम लिया. उन्‍होंने पवन सिंह का एक बार भी उल्‍लेख नहीं किया.

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह से अपने रिश्ते में दरार को लेकर किया बड़ा खुलासा | NewsTrack Hindi 1अपनी अदाओं से सबको मदहोश करने वाली अक्षरा सिंह क्‍या शादी करने जा रही हैं?  विशेष बातचीत में भोजपुरी एक्‍ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी शादी को लेकर कहा कि वह फिलहाल वैवाहिक बंधन में नहीं बंधने जा रही हैं. उन्‍होंने हंसते हुए कहा कि अगर वह अभी शादी करेंगी तो उनके दीवाने मर जाएंगे. वह अपने चाहने वालों को निराश नहीं करना चाहती हैं. अक्षरा ने अपने सपनों के राजकुमार के बारे में भी ख्‍वाहिश जाहिर की है. अक्षरा सिंह ने बताया कि उन्‍हें खुद का वजूद वाला लड़का पसंद है. साथ ही उन्‍होंने यह भी बताया कि अभी तक उनको इस तरह का कोई लड़का मिला नहीं है.निरहुआ ने रचा ली अक्षरा संग शादी - aadarshan samachar

पवन सिंह नहीं तो अक्षरा की नजर में सबसे बेस्ट एक्टर कौन?
अक्षरा सिंह से जब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बेस्ट एक्टर और सिंगर को लेकर सवाल किया गया तो उन्‍होंने चौंकाने वाला जवाब दिया. अक्षरा सिंह ने रवि किशन, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और खेसारी लाल यादव को बेस्ट एक्टर बताया. सिंगर के तौर पर खेसारी लाल यादव और निरहुआ का नाम लिया.

इस दौरान अक्षरा सिंह ने एक बार भी पवन सिंह का नाम नहीं लिया. ऐसे में पवन सिंह न तो अक्षरा के नजर में बेस्ट एक्टर हैं और न ही सिंगर हैं. अक्षरा सिंह पवन सिंह के साथ कई सालों तक काम कर चुकी हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री में दोनों की जोड़ी कभी हिट हुआ करती थी. पवन सिंह द्वारा दूसरी शादी करने के बाद यह जोड़ी टूट गई.Akshara Singh Bhojpuri Actress Gets Married? Bridal Look Images Goes Viral - क्या पवन सिंह संग विवादों में रहीं अक्षरा सिंह ने कर ली शादी?, फेरों का ये वीडियो हो रहा वायरल -

‘जाति की बात करने वाले असली कलाकार नहीं’
भोजपुरी इंडस्ट्री और गानों में जात-पात की बात करने वालों पर अक्षरा सिंह भड़क गई. अक्षरा सिंह ने यहां तक कह दिया कि जो कलाकार या एक्टर फिल्म इंडस्ट्री में जात-पात की बात करता है, वह असली कलाकार हो ही नहीं सकता है. एक्‍ट्रेस ने कहा कि कलाकार की कोई जाति नहीं होती है. कलाकार की पहचान उसकी कला से होती है. अक्षरा सिंह ने भोजपुरी गानों में अलग-अलग जाति का जिक्र होने पर भी सवाल खड़ा किया.

Related posts

लोकसभा में गूंजा कानून वापस लो के नारे कृषि मंत्री बोले सरकार चर्चा को है तैयार

News Times 7

राफेल पर मचा फिर से घमासान ,बताया मोदी सरकार ने किया देश का सबसे बड़ा रक्षा घोटाला

News Times 7

लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव की कल दिल्ली में होगी सगाई

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़