News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

आरा में अपराधियों ने मचाया तांडव 12 घंटे में अपराधियों ने तीन लोगों को बनाया गोली का निशाना ,प्रशासन बेपरवाह

आरा. आरा में अपराधियों ने तांडव मचाया है. महज 12 घंटे के दौरान अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. अपराधियों की गोली का शिकार बनने वाले लोगों में मां-बेटे भी शामिल हैं. तीन लोगों की हत्या से जहां शहरवासी दहशत में हैं तो वहीं पुलिस भी सकते में है. शनिवार की देर रात बदमाशों ने आरा के नगर थाना इलाके के मछुआ टोली में एक समोसा दुकानदार की हत्या कर दी थी.

हत्या की ये गुत्थी अभी सुलझी भी नही थी कि अपराधियों ने उसी इलाके में एक बार फिर से डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया और मां-बेटे की गोली मारकर हत्या करते हुए पुलिस को खुली चुनौती दे दी. दिया. मां-बेटे की हत्या की ये सनसनीखेज वारदात नगर थाना अंतर्गत धरहरा मोम फैक्ट्री के पास की है. जानकारी के मुताबिक शूटर्स ने घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया और सोये अवस्था मे मां-बेटे को निशाना बनाते हुए गोलियों से छलनी कर दियाuproar over death of man belonging to veer kunwar singh family allegation police jawan beat him till fainted then threw in hospital - कुंवर सिंह के खानदान से जुड़े युवक की मौत,

अपराधियों ने इस दौरान मृतक महिला के सिर और उसके बेटे के पेट मे कई गोलियां मारी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान सुमित्रा देवी और राम अवधेश उर्फ मुन्ना के रुप में की गई है जो रिश्ते में मां-बेटे बताए जाते हैं. डबल मर्डर की इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. हत्या किन कारणों से की गई है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. मृतका के बड़े बेटे के मुताबिक सुबह 5 बजे जब वो मां और भाई के कमरे में दाखिल हुए तो उन्हें मरा हुआ पाया.

मृतक के परिवार ने हत्या के कारणों में असमर्थता जताते हुए कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, ऐसे में किन कारणों से मां-बेटे की हत्या की गई बताया नहीं जा सकता है. मामले की जानकारी मिलते ही टाउन थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची साथ ही भोजपुर एसपी संजय सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के घरवालों से मामले की जानकारी ली. फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस तहकीकात में जुटी है, साथ ही FSL की टीम को भी मामले की जांच के लिए बुलाया गया है. डबल मर्डर की इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में हैं.bhojpur arrah 3 year old innocent shot dead after father protested for molesting daughter | Bihar News: आरा में तीन साल के मासूम की गोली मारकर हत्या, पिता ने बेटी से छेड़खानी

Related posts

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ का बड़ा ऐलान! मकर संक्रांति के बाद रखी जाएगी राम मंदिर की बुनियाद…

News Times 7

कर्नाटक HC का बड़ा बयान-हिजाब पहनना इस्लाम धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं…पहननी होगी स्कूली यूनिफार्म

News Times 7

भाजपा नेता विजयवर्गीय का दावा-कोरोना वायरस की दूसरी लहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को खत्म करने की साजिश

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़