News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

पुलिस कॉन्स्टेबल का ईलाज करते -करते प्रेम में पड़ गई अस्पताल की नर्स

अरवल. कहते हैं प्यार अंधा होता है. वो न जाति देखता है और ना ही दान-दहेज. प्यार अगर सच्चा हो तो अपने मुकाम तक पहुंच ही जाता है. प्यार से जुड़ा एक ऐसा ही मामला बिहार के अरवल जिले से आया है. अरवल जिले के कुर्था में चंद दिनों में ही एक जोड़े ने प्यार को अंजाम तक यानी शादी तक पहुंचने की रजामंदी कर ली. मिली जानकारी के अनुसार नौकरी में पहली बार पदस्थापित कुर्था के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत जीएनएम को स्थानीय थाने में पदस्थापित कॉन्स्टेबल से इलाज के दौरान ही प्यार हो गया.

प्यार का यह रोग समय के साथ काफी परवान चढ़ने लगा लेकिन इस बात का पता महिला नर्स के पति को लग गया क्योंकि वो पहले से ही शादीशुदा थी. फिर क्या था मामला पूरी तरह से बिगड़ गया और यह बात थाने तक जा पहुंचा. आनन-फानन में महिला स्वास्थ्य कर्मी ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में लिखित शिकायत की लेकिन उन्होंने एक शर्त रखी कि थाने से दूसरे जगह पुलिसकर्मी को हटाकर भेज दिया जाये.बिहार: इलाज करते-करते पुलिसवाले को दिल दे बैठी नर्स, थाने पहुंचकर पति ने रख  दी अजीब शर्तइस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाने में पदस्थापित कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया लेकिन इस प्यार की चर्चा पूरे इलाके में अभी भी हो रही है. इस संबंध में कुर्था में पदस्थापित स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कि स्थानीय थाने में लिखित शिकायत और महिला स्वास्थ्यकर्मी की मांग पूरी किए जाने के उपरांत फिलहाल आवेदन को वापस ले लिया गया है, लेकिन जैसे ही पुलिस के वरीय अधिकारियों केस की जानकारी मिली पुलिस कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया.

Related posts

ओमीक्रॉन के दहशत से गिरा शेयर बाजार,Sensex 1783 तो Nifty 551 अंक लुढ़का जारी है गिरावट

News Times 7

महाराष्ट्र में कोविड सेंटर के ICU में आग लगने से 13 मरीजों की मौत

News Times 7

सोशल मिडिया में सनसनी फैलाने वाली ‘मिर्जापुर’ की सीधी-साधी ‘डिंपी(हर्षिता गौर) रियल लाइफ दिखती है हॉट अवतार में देखे बोल्ड PICS

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़