News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़रेप

समस्तीपुर में दुकान से घर लौट रही सेल्स गर्ल से तीन मनचलों ने किया गैंगरेप

समस्तीपुर. बिहार के समस्तीपुर में मनचलों ने गैंगरेप की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. मामला जिले के रोसड़ा अनुमंडल से जुड़ा है जहां विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर शाम ये वारदात हुई. तीन की संख्या में रहे मनचलों ने एक दलित युवती जो कि दुकान में सेल्स गर्ल है के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.Bihar: दुकान से घर लौट रही सेल्स गर्ल से गैंगरेप, तीन मनचलों ने दिया घटना  को अंजाम - three miscreants did gang rape with sales girl bramk – News18  हिंदी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवती बाजार में एक कपड़ा दुकान में काम करती है और वहां से रोज की तरह ही अपने घर लौट रही थी. रास्ते में सुनसान जगह पर पूर्व से घात लगाए तीन युवकों ने उसे जबरन उठा लिया और लीची बागान में ले जाने के बाद तीनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद युवती की हालत काफी खराब हो गई. किसी तरह वह अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने पिता एवं अन्य परिजनों को दी.

आसपास के लोगों ने युवती के साथ घटित घटना के बाद एक आरोपी युवक को पकड़ लिया लेकिन युवक के गांव के लोगों ने जबरन आरोपी को वहां से पुलिस के पहुंचने से पहले छुड़ा लिया और पीड़ित परिवार के सदस्यों को जान मारने की धमकी दी. पीड़ित लड़की को गम्भीर स्थिति में परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर ले गए, जहां  हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. यहां इमरजेंसी वार्ड में पहले भर्ती किया गया जिसके बाद स्थिति में जब कुछ सुधार हुआ तो उसे सदर अस्पताल के महिला वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है.Attempted gang-rape of woman in Samastipur beaten and hanged on pole -  समस्तीपुर में महिला से गैंगरेप का प्रयास, मारपीट कर पोल पर लटकाया

घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है. समस्तीपुर सदर अस्पताल में महिला थाना के द्वारा पीड़िता का फर्द बयान दर्ज किया गया है, जिसमें तीन लोगों को आरोपित किया गया है.

Related posts

मौत के खेल से मत नही मिलेंगे , मोदी ने केरल और बंगाल मे रही हिंसा पर दी नसीहत

News Times 7

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद भारत में भी राष्ट्रीय शोक,लाल किला और राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया गया

News Times 7

बिना फास्टैग कि अब नहीं चलेंगे वाहन नहीं तो भरना पड़ेगा टोल पर दुगना टैक्स

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़