News Times 7
बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़रेप

मथुरा हुआ शर्मसार नाबालिग लड़की के साथ पहले गैंगरेप बाद में किया वीडियो वायरल पर जानिये क्यों ?

मथुरा के थाना जैत क्षेत्र अन्तर्गत एक कस्बे में चार युवकों ने पहले बिन मां की एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया. और जब नाबालिग बुलाने पर दुबारा नहीं आई तो आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो वायरल कर दिया. वायरल वीडियो पीड़िता के पिता के मोबाइल पर भी पहुंच गया. फिलहाल वीडियो के आधार पर पिता ने चारों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और नामजद दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है.

दरअसल, पूरा मामला नाबालिग से दुष्कर्म का हैं. मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में एक नाबालिग को आरोपियों ने डरा धमकाकर गैंगरेप किया और इसका वीडियो भी बना लिया. डरी सहमी पीड़िता ने इस वारदात का खुलासा आरोपियों द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी देने के बाद किया. 13 वर्षीय पीड़िता को ईंधन दिलाने के लिए जंगल की तरफ ले गए. रास्ते में आरोपी नाबालिग को एक मकान में खींच ले गए और वहां बालिका के साथ दुष्कर्म किया. आरोपियों ने तमंचे की नोक पर इस वारदात को अंजाम दिया.Rape with minor in Shreebalaji, Gangrape with married woman in Ladnun |  नागौर शर्मसार : लाडनूं में विवाहिता से गैंगरेप, श्रीबालाजी में नाबालिग से  बलात्कार | Patrika News

बालिका ने पिता को बताई आपबीती

13 वर्षीय पीड़िता के पिता टैक्सी चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं. आरोपियों ने जब वारदात को अंजाम दिया तो वह घर पर नहीं थे. राजस्थान से कई दिन बाद लौटे पिता ने जब बेटी को गुमशुम देखा तो उसका कारण पूछा. काफी प्रयास के बाद पीड़िता ने जो बताया उसे सुनकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई.

पीड़िता के अनुसार तमंचे की नोक पर दिया वारदात को अंजाम
पीड़िता ने अपने पिता को बताया कि 10 जून को दोपहर 2 बजे के करीब गांव के ही रहने वाले प्रमोद पुत्र सियाराम, एमपी पुत्र लाल सिंह व मुकेश पुत्र एदल फ्री में ईंधन दिलाने के बहाने घर से जंगल की तरफ ले कर चल दिए. रास्ते में आरोपी पीड़िता को एक खाली मकान में ले गए, जहां तीनों ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया.

वारदात का बनाया वीडियो
पीड़िता ने पिता को बताया कि तीनों आरोपी जब वारदात को अंजाम दे रहे थे उसी समय आरोपियों का एक और दोस्त राहुल पुत्र रमेश भी वहां आ गया. राहुल ने इस वारदात का अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया. इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को वीडियो दिखाकर किसी को इस बारे में बताने पर वायरल करने की धमकी दी.

आरोपियों ने किया वीडियो वायरल
पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार आरोपी 5 दिन पहले भी उसके घर पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़िता को अपने साथ ले जाने की बात कही. पीड़िता ने जब मना कर दिया तो आरोपी बौखला गए और वीडियो वायरल कर दिया. इस वारदात से पीड़िता परेशान हो गई और उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पिता को दे दी.Etah District Gang Rape With A Minor Case Registered Against 3 Known Police  Said This ANN | UP News: एटा जिले में 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप का आरोप,  3 के

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
नाबालिग से दुष्कर्म के इस मामले में  पीड़िता के पिता ने मंगलवार को थाना जैंत में तहरीर दी. जिसके बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया। सीओ सदर प्रवीन मालिक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.

Related posts

Bihar STET 2019: बिहार स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का एग्जाम शेड्यूल हुआ जारी. जानें नई परीक्षा की तारीखें

News Times 7

यूपी निकाय चुनाव के 37 जिलों में 10 नगर निगमों, 103 नगर पालिकाओं और 276 नगर पंचायतों में डाले जा रहे हैं वोट

News Times 7

गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर इलाके में ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ ,513 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़