News Times 7
आंदोलनटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

अन्ना हजारे फिर से भरेंगे दिल्ली में हुंकार? नए संगठन ‘राष्ट्रीय लोकआंदोलन’ का करेंगे गठन

भ्रष्टाचार के खिलाफ वर्ष 2011 में राजधानी दिल्ली में जबर्दस्त आंदोलन चला चुके सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे एक बार फिर हुंकार भरने की तैयारी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने नए संगठन ‘राष्ट्रीय लोकआंदोलन का गठन किया है।

84 वर्षीय अन्ना हजारे इस संगठन का एलान अपने जन्म दिन 19 जून को करने वाले हैं। अन्ना 19 जून को दिल्ली आ रहे हैं। वे यहां अपने नए संगठन के कार्यकर्ताओं के एक दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह संगठन भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करेगा।

Anna Hazare will launch a new movement against corruption on June 19 |  भ्रष्टाचार के खिलाफ 19 जून को अन्ना हजारे भरेंगे हुंकार! नए संगठन 'राष्ट्रीय  लोक आंदोलन' का किया गठन ...

लोकायुक्त कानून में विलंब को लेकर चेतावनी दी थी। उन्होंने इस मामले में पूरे महाराष्ट्र में आंदोलन का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यदि महाराष्ट्र सरकार ने अगस्त तक ये कानून नहीं बनाया तो पूरे राज्य में आंदोलन चलाया जाएगा। 15 मई को अन्ना ने सीएम उद्धव ठाकरे को इसे बारे में पत्र लिखा था।

इसमें उन्होंने कहा था कि देश में कुछ राज्यों ने लोकायुक्त कानूनों को मार्गदर्शक सिद्धांतों के अनुसार अधिसूचित कर दिया है, लेकिन  महाराष्ट्र में अब तक नहीं हुआ है। 2019 में पूर्ववर्ती देवेंद्र फडणवीस सरकार के वक्त मैंने आंदोलन किया था, लेकिन फडणवीस द्वारा मुझे लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद कि सरकार मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक मसौदा समिति बनाने के लिए तैयार है, मैंने अपना आंदोलन वापस ले लिया था। इसके बाद मौजूदा एमवीए सरकार ने लोकायुक्त कानून बनाने का वादा किया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं किया। Anna Hazare hunger strike: दिल्ली पहुंचे अन्ना हजारे, रामलीला मैदान में  डालेंगे डेरा, किसानों के लिए करेंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल - anna  hazare's indefinite ...

अन्ना ने पत्र में कहा था कि महाराष्ट्र सरकार या तो लोकायुक्त कानून लागू करे या सत्ता से हट जाए। लोकायुक्त कानून के पक्ष में आंदोलन शुरू करने के लिए राज्य की 200 तहसीलों में समितियों का गठन किया गया था।

Related posts

भारत के तरह एयर इंडिया श्रीलंका में भी श्रीलंकन एयरलाइंस को बेचने की तैयारी में PM रानिल विक्रमसिंघे

News Times 7

पंजाब और हरियाणा से बिहार आ रही डबल डेकर बस हुई हादसे की शिकार ट्रक ने मारी टक्कर, 18 की मौत

News Times 7

पश्चिम बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव, अगर हुई कामयाब तो बदल जाएगी की राजनीति

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़