News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़रेप

निर्भया कांड जैसी घटना से बिहार हुआ शर्मसार ,चलती बस में नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

बिहार के पश्चिमी चंपारण में निर्भया कांड जैसी घटना को अंजाम दिया गया है। यहां चलती बस में नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। ड्राइवर, खलासी और कंडक्टर ने इस घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खलासी व कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ड्राइवर अभी फरार है।

gangrape in bus bettiah: gangrape in bus bettiah west champaran bihar  police case registered nirbhaya kand, बिहार के बेतिया में बस में नाबालिग  लड़की से गैंगरेप, पश्चिम चंपारण में निर्भया ...
पुलिस के मुताबिक, बस बेतिया बस स्टैंड से पटना की ओर जा रही थी। इसके बाद बाइपास रोड पर इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। Gang rape की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in Hindi -  Zee News Hindi

पेय पदार्थ में मिलाया नशीली दवा 
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कंडक्टर और खलासी ने पटना ले जाने की बात कहकर उसे बेतिया बस स्टैंड पर बिठाया था। इसके बाद वे बस को बाईपास रोड पर ले गए। यहां आरोपियों ने उसे पेय पदार्थ में नशीली दवा मिलाकर दी, जिसके बाद युवती बेहोश हो गई। इसके बाद ड्राइवर, खलासी और कंडक्टर ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया। बस में नाबालिग के साथ हैवानियत

बस में युवती को बंद कर हुए फरार 
युवती ने बताया उसे बस में बंद करके तीनों फरार हो गए। होश में आने के बाद युवती बस से बाहर आई और राहगीरों को पूरी वारदात बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को अपने साथ ले गई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खलासी और बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

27 सप्ताह की रेप पीड़िता गर्भवती महिला पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला ,गर्भ समाप्त करने के लिए अनुमति

News Times 7

होली में घर जाने वालों की राह आसान ,रेलवे ने कई विशेष ट्रेनें चलाने का लिया निर्णय

News Times 7

भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे का नया भोजपुरी गाना ‘मिठाई लेखा लागे ,ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़