News Times 7
अर्थव्यवस्थाटॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सामान बेचने वाले छोटे कारोबारियों को जल्द ही मिल सकती है जीएसटी रजिस्ट्रेशन से छूट

नई दिल्ली. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सामान बेचने वाले छोटे कारोबारियों को जल्द ही जीएसटी के रजिस्ट्रेशन से छूट दी जा सकती है. केंद्र और राज्य सरकारों का मानना ​​​​है कि इस तरह के कदम से ई-कॉमर्स के माध्यम से छोटे उद्यमों की पहुंच का विस्तार होगा. मामले से जुड़े एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि देश की पांच साल पुरानी इस अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था में इस कदम से संरचनात्मक बदलाव आएगा.

मौजूदा समय में ऑफलाइन कारोबारियों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता तभी होती है जब उनकी सालाना बिक्री 40 लाख रुपये से अधिक होती है. जबकि ऑनलाइन कारोबारियों को अनिवार्य रूप से जीएसटी का रजिस्ट्रेशन कराना होता है, भले ही उनकी सालाना बिक्री कुछ भी हो. यदि यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो  ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों कारोबारी इस मामले में एक समान हो जाएंगे.Small E-sellers May Get Gst Compliance Relief | Mint

कारोबार बढ़ाने में बाधक है यह नियम
सरकारी सूत्र ने लाइव मिंट से कहा, “जीएसटी रजिस्ट्रेशन के मुद्दे पर ऑनलाइन और ऑफलाइन विक्रेताओं के बीच समानता लाने के लिए उद्योग और व्यापार जगत के प्रतिनिधियों ने सरकार से संपर्क किया है. उनका कहना है कि छोटे कारोबारियों के बड़े ग्राहक आधार तक पहुंचने में मौजूदा नियम बाधक हैं. केंद्र और राज्य सरकारों के बीच इस मामले को लेकर बातचीत चल रही है. जीएसटी काउंसिल की लॉ कमिटी पहले इस प्रस्ताव की जांच करेगी. उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा.”GST E Way Bill Latest Notification for Interstate & Intrastate Transactions

यह कदम इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि भारतीय अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा अनौपचारिक है. उसके ऑनलाइन होने से काफी फायदा हो सकता है. भारत में 63 लाख से अधिक अनइनकॉरपोरेटेड, गैर-कृषि एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम व्यवसाय) हैं. ये देश की कुल अर्थव्यवस्था में एक तिहाई योगदान देते हैं. इनमें से 23 लाख से अधिक व्यापारी हैं और लगभग 20 लाख निर्माता हैं.E-way Bill Registration

छोटे व्यापारियों को होगा फायदा
डेलॉयट इंडिया के पार्टनर एम.एस मणि के मुताबिक, “सरकार अगर यह कदम उठाती है तो इससे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को काफी फायदा होगा और उन्हें बढ़ावा मिलेगा. ऑनलाइन और ऑफलाइन कारोबारी इस मामले में एक समान हो जाएंगे. इससे वे छोटे कारोबारी भी ऑनलाइन कारोबार को प्रेरित होंगे जो अभी तक डिजिटल रूप से नहीं जुड़े हैं.” बहुत से कारोबारी जीएसटी रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता की वजह से ही अपने प्रॉडक्ट ऑनलाइन बेचने से कतराते हैं.PIN code made mandatory for generating e-way bill | A2Z Taxcorp LLP

Related posts

होली बीतते ही सोना हुआ सस्ता लेकिन चांदी चमकी लेटेस्ट रेट यहां चेक करें

News Times 7

कोरोना से फिर बिगड़ रहे हैं हालात 27 दिन में 14हजार नए केस

News Times 7

सरकार ने दिए संकेत इस साल के अंत तक हो जाएगा एयर इंडिया प्राईवेट

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़