News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़हादसा

राजस्थान में दिखा रफ़्तार का कहर ,बेकाबू ट्रेलर ने कार को लिया चपेट में, 5 लोगों की मौके पर ही मौत

राजस्थान के सिरोही जिले के पालड़ी एम थाना इलाके में रविवार को सुबह हुये भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में 6 अन्य लोग गंभीर रूप घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर कोहराम मचा हुआ है ,हादसा ट्रेलर और कार की भिड़ंत के कारण हुआ. यह हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. घायलों का शिवगंज के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस के अलावा पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य तेज कराये. मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि हादसा पालड़ी एम थाना इलाके के उठमन टोल प्लाजा के आगे रविवार को सुबह हुआ. वहां एक ट्रेलर ने बेकाबू होकर कार को अपने चपेट में ले लिया. यह कार कार सिरोही से शिवगंज की ओर जा रही थी. हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पांचों के शवों को पालड़ी के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से शिवगंज के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है.राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेलर ने कार को लिया चपेट में, 5 लोगों  की मौके पर ही मौत - horrific road accident in rajasthan trailer crushes car  in sirohi 5

तीन मृतकों की हुई शिनाख्त
हादसे में मारे गये लोग अलग-अलग गांवों के हैं. मारे गये लोगों में से तीन की शिनाख्त हो गई है. उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है. लेकिन दो महिलाओं की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस ने उनके बारे में पता लगाने में जुटी है. हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया और वहां रास्ता जाम हो गया. राहगीरों और अन्य लोगों ने पुलिस को सूचित किया था. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

उपद्रव की तरह हादसे भी लगातार बढ़ रहे हैं
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में बीते कुछ दिनों से उपद्रव घटनाओं की तरह दिन-प्रतिदिन सड़क हादसे भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं. सड़क हादसे भी कोई छिटपुट नहीं हो रहे हैं बल्कि बड़े हो रहे हैं. मई माह में ही इन सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गवां बैठे हैं. इनमें से कई हादसों में तो एक ही परिवार के लोग असमय काल के ग्रास बन गये. पिछले दिनों सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर चिंता भी जाहिर की थी.राजस्थान: सिरोही में दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, 9 घायल - rajasthan  sirohi road accident killed injured atrc - AajTak

Related posts

कोरोना की चौथी लहर देश में फिर फिर से सुनामी या फिर रहेगी कमजोर? जानिये क्या कहा IIT प्रोफेसर ने

News Times 7

कॉपी-किताब छोड़ शस्त्र उठाओ ,धर्म संसद में हेट स्पीच को लेकर उठा बवाल

News Times 7

राजद प्रमुख लालू यादव का बड़ा दावा- सभी पांच राज्यों में इंडिया अलायंस की होगी जीत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़