News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़रेप

रेप केस के आरोपी मंत्री महेश जोशी के बेटे के ऊपर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

राजस्थान सरकार में जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। दिल्ली पुलिस दुष्कर्म केस में रोहित जोशी को गिरफ्तार करने जयपुर पहुंच गई है। एसीपी के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम जयपुर पहुंची लेकिन रोहित जोशी अपने घर पर नहीं मिला।

इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम मंत्री महेश जोशी के भी घर गई लेकिन जोशी भी घर पर नहीं थे। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस की टीम में एक महिला ऑफिसर शामिल है, जो दिल्ली पुलिस को लीड कर रही हैं। दिल्ली पुलिस बार-बार रोहित से संपर्क कर रही थी पर संपर्क नहीं होने पर पुलिस को जयपुर आना पड़ा। दिल्ली पुलिस ने जयपुर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित महेश जोशी के निजी आवास पर सर्च ऑपरेशन चलाया।

कहा- रोहित के ऐसे संस्कार नहीं हैं; FIR करने से किसी को नहीं रोका |  Rajasthan Minister Mahesh Joshi Son Rohit Joshi Rape and Blakailing Case |  Rajasthan News - Dainik Bhaskar

मंत्री के घर नोटिस किया चस्पा
रोहित जोशी के नहीं मिलने पर दिल्ली पुलिस ने मंत्री के निजी आवास पर नोटिस चस्पा किया है। नोटिस में रोहित को 18 मई दोपहर एक बजे से पहले थाने में पेश होने के लिए कहा गया है।

Advertisement

दिल्ली उत्तर के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि रोहित और उसके परिजनों को जांच में सहयोग करना चाहिए। इधर-उधर भागने से कुछ नहीं होने वाला है। रोहित को चाहिए कि वह जांच में अपेक्षित सहयोग करे। जिससे वह भी अपना पक्ष मजबूती से रख सके। छिपने या भागने से उसकी और परिवार की बदनामी होगी।

जोशी बोले-प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो
वहीं महेश जोशी ने सफाई दी कि उनका इरादा बेटे को छिपाने का कतई नहीं है । दिल्ली पुलिस रोहित से पूछताछ करती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। वे केवल इतना चाहते हैं कि समूचे प्रकरण की निष्पक्ष और न्याय संगत जांच हो। पता चला है कि रोहित की तलाश में दिल्ली पुलिस ने कई दिनों से जयपुर में अपना जाल बिछा रखा था। फिलहाल उसका कोई पता नहीं लगा है। जानकारी मिली है कि वह असम में छिपा हुआ है।दुष्कर्म केस में मंत्री महेश जोशी के बेटे की गिरफ्तारी की तैयारी: दिल्ली  पुलिस ही करेगी जांच, राजस्थान पुलिस ​का दखल नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर ...

क्या है मामला
बता दें कि आठ मई को जयपुर की रहने वाली एक 23 साल की महिल पत्रकार ने रोहित जोशी पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। युवती का आरोप है कि रोहित जोशी ने नशीली दवा पिलाकर उसके साथ सवाई माधोपुर में दुष्कर्म किया और फिर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। इसके बाद शादी का वादा कर लगातार दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर उसके साथ मारपीट की और गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत दिल्ली के सदर थाना इलाके में जीरो एफआईआर दर्ज करवाया थी, जिसे बाद में प्राथमिकी में बदल दिया गया। अब दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महेश जोशी की पत्नी आईसीयू में भर्ती
रोहित पहले से शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। वहीं बेटे पर दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद मंत्री महेश जोशी की पत्नी की तबियत बिगड़ गई थी। उन्हें ब्रेन हैमरेज की आशंका के चलते एमएसएस अस्पातल में भर्ती कराया गया था। मंत्री की पत्नी आईसीयू में भर्ती थीं। चिकित्सकों ने उन्हें तीन-चार दिन अभी उपचार के लिए भर्ती रहने की सलाह दी है।
Advertisement
Advertisement

Related posts

एमपी चुनाव में जदयू के लड़ने पर केसी त्यागी ने इंडिया गठबंधन की रणनीति को लेकर बड़ा किया दावा

News Times 7

चिराग को लगा फिर बड़ा झटका ,नीतीश के साथ हुए भगवान सिंह कुशवाहा

News Times 7

बंगाल में सांसद से विधायक बने निशिथ प्रमाणिक और जगरनाथ सरकार ने दिया विधायिक पद से इस्तीफा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़