News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा फैसला ,समाप्त होगा जेलों में VIP कल्चर

शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री ने एक बड़ा फैसला लेते हुए यह बताया है की राज्य की जेलों से वीआईपी कल्चर खत्म करने का एक बड़ा फैसला लिया. उन्होंने कहा कि वीआईपी संस्कृति को समाप्त करने की दृष्टि से, जेल कर्मचारियों के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए जेलों के सभी वीआईपी कमरों को जेल प्रबंधन ब्लॉक में परिवर्तित किया जाएगा. जेल में लापरवाही के मामले में संबंधित अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी.Punjab CM Bhagwant Mann clarification Kejriwal state officials meet |  अफसरों संग केजरीवाल की बैठक की आलोचना पर भगवंत मान ने कहा- जरूरत पड़ी तो  फिर भेजूंगा | Patrika News

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि हमने जेल परिसर से गैंग्स्टरों के 710 मोबाइल फोन जब्त किए हैं. हमने न केवल मोबाइल फोन जब्त किए, बल्कि अंदर फोन रखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की. इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. एफआईआर भी दर्ज हो रही हैं, हमने कुछ अधिकारियों को सस्पेंड भी किया है. मान सरकार ने साफ किया है कि अब सुधार घर असल मायनों में अपराधियों को सुधारेंगे और किसी भी तरीके की लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा.

पंजाबी गानों में गन कल्चर को बढ़ावा देने पर जता चुके हैं आपत्ति
इससे पहले पंजाबी गानों में गन कल्चर को लेकर भगवंत मान आपत्ति जता चुके हैं. उन्होंने ऐसे गायकों को चेतावनी दी थी, जो कथित तौर पर अपने गानों के जरिए गन कल्चर को प्रोत्साहित कर रहे हैं. उन्होंने इस तरह के चलन को अस्वीकार्य करार दिया और कहा कि इसमें शामिल लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘कुछ पंजाबी गायकों द्वारा अपने वीडियो एल्बम में बंदूक संस्कृति और गिरोहबाजी को प्रोत्साहन देने का चलन है. जिसकी हम निंदा करते हैं. और उनसे आग्रह किया जाता है कि अपने गीतों के जरिये समाज में हिंसा, नफरत और द्वेष फैलाने से बचें.’पंजाब की जेलों से खत्म होगा VIP कल्चर, सीएम भगवंत मान ने लिया ये बड़ा फैसला  - vip-culture-will-end-in-punjab-jails-cm-mann-took-big-decisions-kmbsnt

मुख्यमंत्री ने गायकों से पंजाब की संस्कृति और पंजाबियत का आदर करने और गीतों के माध्यम से समाज विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने की बजाय भाईचारे, शांति और समरसता के बंधन को मजबूत करने का आग्रह किया था. भगवतं मान पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से एक के बाद एक, कई बड़े फैसले ले चुके हैं. उन्होंने सरकारी दफ्तरों में होने वाले भ्रष्टाचार से निपटने के लिए एक हेल्प लाइन नंबर जारी किया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति घूस मांगने या काम के बदले किसी तरह का फायदा चाहने वाले कर्मचारियों या अधिकारियों का वीडियो बनाकर भेज सकता है.

Related posts

अल-कायदा मुसलमानों की हिफाजत नहीं मुसीबत है.मुख्तार अब्बास नकवी

News Times 7

विडियो हुआ वायरल,सेना के जवान ने लगाए आरोप ,120 लोगों ने मेरी पत्‍नी को अर्धनग्‍न कर पीटा

News Times 7

भाजपा नेता विजयवर्गीय का दावा-कोरोना वायरस की दूसरी लहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को खत्म करने की साजिश

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़