सीवान. सीवान में बुधवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने बैंक लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने दिनदहाड़े उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से करीब 26 लाख रुपए लूट लिए और आसानी से फरार हो गए.
बैंक लूट की घटना सीवान शहर के स्टेशन रोड रामराज मोड़ इलाके की है. जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार अपराधी हथियारों से लैस होकर पहुंचे थे. मामले की जानकारी मिलते ही पूरे शहर में हड़कंप मच गया. बैंक लूट की घटना के बाद सीवान के एसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है और फिलहाल घटना की जांच कर रही है.
