News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

दिल्ली के मुंडका अग्‍न‍िकांड के घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे केजरीवाल ,27 लोगों की मौत की पुष्टि ,परिवार को मिलेंगे 10-10 लाख रुपये

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास घटनास्थल पर पहुंचे. यहां शुक्रवार शाम को एक इमारत में आग लग गई थी. सीएम केजरीवाल ने कहा हमने एक हेल्प डेस्क लगाया है. परिजनों से संपर्क किया जा रहा है. दिल्ली सरकार की तरफ से मैंने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं. जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिवार को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. घायलों को 50-50 हज़ार का मुआवजा दिया जाएगा.

दिल्ली अग्निकांड : के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की मुआवजे की घोषणा,  घटना की जांच के आदेश : The Dainik Tribuneजिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा
केजरीवाल ने मौके का मुआयना किया और उन्होंने कहा जांच के नतीजे आएंगे तभी पता चलेगा कि इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, जांच के नतीजे आने दीजिए. एडीएम, पश्चिम दिल्ली, धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. दुर्घटना में अभी तक 27 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. यहां 70-80 लोग काम करते थे. रेस्क्यू भी किया गया है लेकिन जिम्मेदारी जांच के बाद तय होगी. इस बारे में हम कयास नहीं लगा सकते.

अभी हमारी प्राथमिकता है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया जाए. जिन लोगों को हल्की चोटें आई थी, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. जो 27 मृतक थे, उन्हें संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया था. उनके परिजनों से हम संपर्क कर रहे हैं क्योंकि DNA के सैंपल्स के अलावा पहचान का कोई रास्ता नहीं है.दिल्ली अग्निकांड: CM केजरीवाल पहुंचे मुंडका, ₹10-10 लाख मुआवजे का ऐलान,  मजिस्ट्रियल जांच के आदेश - cm arvind kejriwal visited mundka fire incident  site 10 lakh compensation to died ...

बाहरी जिला, दिल्ली के डीसीपी समीर शर्मा का कहना है कि अभी NDRF की टीम जगह की सफाई कर रही है और देख रही है कि वहां कोई है तो नहीं. अभी तक हमें 27 शव मिले, जिसमें 25 की पहचान नहीं हुई है. अभी आगे फॉरेंसिक DNA के साथ चेक करेगी. गायब हुए लोगों की जानकारी एकत्र की जा रही है. बता दें आग लगने के बाद एनडीआरएफ ने लोगों को निकालने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल किया था. पुलिस कर्मियों ने इमारत की खिड़कियां तोड़कर फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की थी.

Related posts

मनीकंट्रोल के साथ इंटरव्यू में बोले PM नरेंद्र मोदी ?

News Times 7

स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने किया ऐलान- 14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’

News Times 7

1 लाख नौकरियों का किया ऐलान, बोले- बदलेंगे 10 करोड़ जिंदगियां….

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़