News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबर

36 इंच का दूल्‍हा और 34 इंच की दुल्‍हन, की शादी बानी चर्चा का विषय

बिहार में एक अनोखी शादी ने चर्चा का बाजार गरम कर दिया है ,भागलपुर जिला के नवगछिया में हुई एक शादी चर्चा के केंद्र में है. हर तरफ लोग इस वैवाहिक कार्यक्रम की ही बात कर रहे हैं. दरअसल, नवगछिया में 36 इंच लंबे मुन्‍ना ने 34 इंच लंबी दुल्‍हन ममता के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं. नवदंपति को देखने के लिए आसपास से हजारों की संख्‍या में लोग पहुंच गए. इनमें बड़ी तादाद ऐसे लोगों की थी, जिनको आमंत्रित भी नहीं किया गया था. सभी लोग बस मुन्‍ना और ममता की एक झलक पाना चाहते थे. शादी समारोह में इतनी भीड़ जुट गई कि उसे संभालना तक मुश्किल हो गया था.बिहार में अनोखी शादी: 36 इंच का दूल्‍हा और 34 इंच की दुल्‍हन, बिना निमंत्रण  जुटे हजारों लोग - omg rab ne bana di jodi 36 inch lamba tall dulha groom and

हम बचपन से यह कहावत सुनते आ रहे हैं कि जोड़ियां बनती तो स्वर्ग में हैं, पर इन्हें निभाना धरती पर होता है. जहां हमारी जिंदगी से जुड़ी कई जमीनी सच्चाइया होती हैं, जिन्हें स्वीकारते हुए दांपत्य जीवन को आगे बढ़ाना होता है. केवल पति-पत्नी ही नहीं, बल्कि इस संसार का हर रिश्ता हमारे लिए ऊपर वाला तय करके भेजता है. हम इंसान तो बस उसके हाथों की कठपुतलियां मात्र हैं. यही कहावत चरितार्थ हुआ है बिहार के भागलपुर के नवगछिया शहर में.बिहार में अनोखी शादी: 36 इंच का दूल्‍हा और 34 इंच की दुल्‍हन, बिना निमंत्रण  जुटे हजारों लोग - Ekta Kranti news

दूल्हा-दुल्हन के साथ सेल्फी लेने की होड़
नवगछिया में हुई इस शादी में बिना निमंत्रण के ही हजारों लोग शामिल हो गए और दूल्हा-दुल्हन के साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई. इस अनोखी शादी में सबकुछ वैसा ही था, जैसा की आम शादी में होता है. लेकिन, कुछ मामलों में यह शादी आम शादियों से कुछ अलग थी. दरअसल, यह शादी इसलिए अनोखी हो गई, क्योंकि 36 इंच के मुन्ना को लाइफ पार्टनर मिल गई. 34 इंच की ममता के साथ मुन्ना की जोड़ी देखते ही बन रही थी. सभी इस नजारे को अपने कैमरे में कैद करना चाहते थे. वहीं, डीजे के साउंड में गाना बज उठा…रब ने बना दी जोड़ी.36 इंच का दूल्हा, 34 इंच की दुल्हन...इस शादी में बिन बुलाए पहुंच गए हजारों  लोग - unique Marriage 36 inch groom 34 inch bride Video Viral Bhagalpur  Bihar lclar - AajTak

36 इंच का दुल्हा और दुल्हन 34 इंच की
यह शादी नवगछिया के अभिया बाजार निवासी किशोरी मंडल उर्फ गुजो मंडल की पुत्री ममता कुमारी (24) की थी. ममता ने मसारू निवासी बिंदेश्वरी मंडल के पुत्र मुन्ना भारती (26) के साथ सात फेरे लिए. इस शादी समारोह में हजारों की संख्या में स्थानीय निवासी पहुंच गए. दरअसल, दूल्हा-दुल्हन का छोटा कद शादी को अनोखा बना रहा था. जो कोई इस नजारे को देख रहा था वो यही कह रहा था मानो सजीव गुड्डा-गुड़िया की शादी हो रही हो. बता दें कि दूल्हे का कद 36 इंच है, वहीं दुल्हन 34 इंच की हैं. इस शादी में जो भी लोग शामिल हुए सबने यही कहा- भगवान ऊपर से हर किसी की जोड़ी बनाकर भेजता है. यह कहावत चरितार्थ भी हो गया.

Related posts

भाजपा के स्वामी ने ही भाजपा को डीजल और पेट्रोल के मुद्दे पर घेरा कहा -यह जनता का शोषण लेवी हटाए सरकार

News Times 7

आशीर्वाद मोदी जी का शरण लालू जी की , नितीश कुमार जी का सबको याद है -चिराग

News Times 7

देश में बिगड़ने लगे कोरोना से हालात ,केरल में ख़राब होते हालात के बीच देश में अब तक 47,092 नए मामले, 509 की गई जान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़