News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

आज फिर से लगा आम आदमी को महंगाई का झटका ,फिर से 102.50 बढे गैस के दाम

19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2253 रुपये से बढ़ाकर 2355.50 रुपये कर दी गई है. 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत अभी 655 रुपये है. पिछले महीने एक अप्रैल को भी कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे. तब एक ही बार में 250 रुपए रेट बढ़ाए गए थे. आज रविवार को फिर से 102.50 रुपए रेट बढ़ा दिए गए हैं. हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत मिली है.बड़ा झटका: सरकार ने फिर अचानक एलपीजी गैस सिलेंडर किया महंगा, जानें नई कीमत

IOC के अनुसार दिल्ली में आज एक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2355.50 रुपये हो गई है. कल तक यानी 30 अप्रैल तक 2253 रुपये ही खर्च करने पड़ रहे थे. वहीं, कोलकाता में 2351 रुपये की जगह 2455 रुपये, मुंबई में 2205 रुपये की जगह 2307 रुपये अब खर्च करने होंगे. तमिलनाडु के चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें बढ़कर 2406 रुपये की जगह 2508 रुपये हो गई हैं.

Related posts

बिहार – गंगा नदी में गिरी सवारियों से भरी जीप एक ही परिवार के10 की मौत

News Times 7

बक्सर मे चक्रवाती तुफान यास की वजह प्याज की फसल मे14 करोड का नुकसान

News Times 7

दिल्ली में हुए बिहारियों पर अत्याचार के विरोध में आप नेता शुभम् उपाध्याय ने गर्दनीबाग पटना चलने का किया आह्वान, लगेगा बड़े नेताओं का जमावड़ा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़