News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरराजनीति

अगर आपको भी विदेश की करनी है यात्रा, तो बिना पासपोर्ट-वीजा के इन देशों में घूम सकते हैं आप जानिये विस्तार से

छुट्टियां मनाने का मुद हो तो विदेश यात्रा के लिए अब मत सोचिये आप बिना पासपोर्ट-वीजा के भी जा सकते है वैसे तो भारत में लगभग हर कोई विदेश जाना चाहता है और वहां के खूबसूरत नजारों को देखना चाहता है लेकिन पैसों की कमी और विदेश जाने के लिए जरूरी कागजातों व पासपोर्ट के बिना उनका सपना अधूरा रह जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कई ऐसे देश भी हैं, जहां भारतीयों को जाने के लिए पासपोर्ट या वीजा की जरूरत नहीं होती। इन देशों को घूमने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती। जितने पैसे आप भारत के किसी पर्यटन स्थल को घूमने के लिए खर्च कर सकते हैं, उतने ही पैसों में बिना वीजा आप विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। जानिए भारतीय कम पैसों में बिना वीजा किन देशों की सैर आसानी से कर सकते हैं।गैंबलिंग के शहर मकाऊ में रहना है तो इस तरीके होना चाहिए आपका बजट -  DesiCasino

मकाऊ
दक्षिण चीन के पास स्थित एक छोटे से देश मकाऊ की यात्रा के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं होती। यह जगह भारतीय पर्यटकों के बीच बहुत मशहूर है। मकाऊ कैसीनो के शौकीन लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां आप मकाऊ टावर, सेनादो स्क्वायर, मकाऊ म्यूजियम और कैथेड्रल जैसी सुंदर जगहें घूम सकते हैं। यहां की नाइट लाइफ भी आपको रोमांचित कर देगी। बिना वीजा मकाऊ में आप 30 दिनों तक रह सकते हैं।Ramayana Tour In Sri Lanka 2021: अद्भुत है श्रीलंका की रामायण यात्रा -  where to go for ramayana in sri lanka
श्रीलंका
भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका भी घूमने के लिए बेहतर विकल्प है। श्रीलंका भारतीय पर्यटकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। श्रीलंका में आप कोलोंबो, कैंडी हिल स्टेशन, मटारा, दम्बाडेनिया, यापाहूवा कुरुनेगला, रामायण कनेक्शन, कतरगामा, ग्रीन पाथ ओवर व्यू और आठवां अजूबा कहा जाने वाला सिगरिया घूम सकते हैं। भारत से श्रीलंका की दूरी भी मात्र तीन घंटे के सफर की है। बिना वीजा आप श्रीलंका घूमने जा सकते हैं।Things to Know Before you Travel to Bhutan - Swan Tours
भूटान

विदेश यात्रा की ख्वाहिश रखने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए पड़ोसी मुल्क भूटान भी पसंदीदा जगह है। वैसे तो भूटान को दुनिया के सबसे गरीब देशों में गिना जाता है लेकिन यहां की सुंदरता किसी मामले में कम नहीं। शांत माहौल के बीच आप बिना किसी वीजा भूटान जा सकते हैं और यहां के आकर्षक जगहों का  भ्रमण कर सकते हैं।irctc nepal tour package 2020 everything about the tour package | नेपाल  घूमने का बना रहे हैं प्लान तो IRCTC आपके लिए लेकर आया है शानदार टूर पैकेज -  Dainik Bhaskar

नेपाल

Advertisement

भारत से सटे देश नेपाल में हर साल लाखों भारतीय टूरिस्ट जाते हैं। हिमालय की गोद में बसे इस देश में घूमने के लिए भी भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं होती। आप काठमांडू, पशुपतिनाथ मंदिर, यहां की खूबसूरत पहाड़ियां घूमने के साथ ही शॉपिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।Reopening Maldives Tourism on a Wing and a Prayer - International Luxury  Hotel Association

मालदीव

कोरोना काल के दौरान भारत के कई सेलिब्रिटी के लिए सबसे लोकप्रिय विदेश यात्रा में मालदीव ही था। मालदीव द्वीपों का देश है, जो एक पर्यटन देश के तौर पर भी मशहूर है। बिना वीजा के भारतीय यहां 30 दिन तक रह सकते हैं। समुद्र किनारे आराम से वक्त बिताने के साथ ही आप शॉपिंग, रेस्तरां,और खूबसूरत नजारों का लुत्फ आप मालदी से सफर के दौरान ले सकते हैं। Visit Maldives unveils 'I'm Vaccinated' microsite to provide vaccination  updates to travellers

Advertisement

Related posts

देश में एक बार फिर बढ़ने लगे कोरोना के केस ,24 घंटे में 3712 नए संक्रमित

News Times 7

2025 चंद्र ग्रहण की आ गई तारीख, खून की तरह लाल हो जाएगा चांद, जानें कहां और कितने बजे दिखाई देगा

News Times 7

राजपूतों के महाकुंभ से क्यों गायब रही खुद को राजपूतो की बेटी कहने वसुंधरा राजे

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़