News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

शराब पार्टी में नहीं पता चला और लग गई आग, 2 लोग जिंदा जले

जयपुर राजमार्ग पर स्थित रींगस कस्बे में एक होटल में आग (Fire) लग जाने से उसमें ठहरे हुये दो लोग जिंदा जल (Burnt alive) गये. घटना की जानकारी मिलते ही सीकर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस ने अधजले शवों को होटल से निकलवाकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. प्रथम दृष्टया पुलिस आग लगने का कारण होटल में ठहरे यात्रियों की लापरवाही मान रही है. होटल के जिस कमरे में आग लगी थी उसमें शराब की आधी खाली बोतल मिली है. आशंका जताई जा रही है कि यात्रियों ने शराब पीने के बाद धूम्रपान किया होगा. उससे आग लग गई लेकिन दोनों लोग नशे में होने के कारण बाहर नहीं निकल पाये.OMG: होटल के कमरे में चल रही थी शराब पार्टी, अचानक लग गई आग, नशे में पता  नहीं चला, 2 लोग जिंदा जले - News टपरी

रींगस थानाधिकारी करण सिंह खंगारोत ने बताया कि घटना रींगस कस्बे में एनएच 52 पर स्थित एक होटल में हुई. इस होटल में सोमवार रात करीब 1 बजे के बाद रेटा गांव के रहने वाले राजेश सिंह और दीपेंद्र सिंह आकर रुके थे. रात को दोनों कमरे में शराब पार्टी कर रहे थे. होटल का स्टाफ इनका खाना कमरे में रखकर सो गया था.

सुबह होटल का मालिक ऊपर गया तब पता चला
मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे होटल का मालिक ऊपर गया तो उनके कमरे से धुआं उठ रहा था. इस पर दमकल और पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया. बाद में पुलिस कमरे में घुसी तो वहां दोनों के शव पड़े हुये थे. घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को वहां से उठवाकर मोर्चरी में रखवाया.OMG: होटल के कमरे में चल रही थी शराब पार्टी, अचानक लग गई आग, नशे में पता  नहीं चला, 2 लोग जिंदा जले - News4Patna

कमरे का धुंआ भी तेजी से बाहर नहीं निकल पाया
पुलिस प्रारंभिक तौर पर यह मान रही है कि शराब पार्टी के दौरान दोनों ने अंदर धूम्रपान किया होगा. शराब के नशे में लापरवाही की वजह से आग लग गई. लेकिन संभवतया नशे में होने के कारण उनको इसका पता नहीं चल पाया और वे कमरे से बाहर नहीं निकल सके. कमरे का धुंआ भी तेजी से बाहर नहीं निकल पाया इस वजह से दोनों की मौत हो गई. उसके बाद यह हादसा हुआ. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है. पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है.OMG: होटल के कमरे में चल रही थी शराब पार्टी, अचानक लग गई आग, नशे में पता  नहीं चला, 2 लोग जिंदा जले - 2 people burnt alive in drunk mode after

Related posts

टोक्यो से दुबई जा रही फ्लाइट में एक महिला ने बच्चे को दिया जन्म

News Times 7

डुमराँव से पूर्व विधायक ददन पहलवान पर ED का शिकंजा, अवैध संपत्तियों को निवेश कर सफ़ेद बनाने की कोशिश ,मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज

News Times 7

राहुल गांधी के खिलाफ आज 1 हजार देशद्रोह का मुकद्दमे दर्ज कराएगी भाजपा, जानिए क्या है पूरा मामला

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़