News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

डुमराँव से पूर्व विधायक ददन पहलवान पर ED का शिकंजा, अवैध संपत्तियों को निवेश कर सफ़ेद बनाने की कोशिश ,मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज

बक्सर के डुमराँव से बाहुबली विधायक व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ददन पहलवान की मुस्किले बढ़ गई है,केंद्रीय जांच एजेंसी ने ददन पहलवान और उनके परिवार से जुड़े कई लोगों की लगभग 68 लाख रुपये की संपत्तियों को अटैच कर ली है. ददन सिंह की पहचान बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बाहुबली नेता की है. ईडी द्वारा यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई है. यानी अवैध तौर पर कमाई गई संपत्तियों को प्रॉपर्टी में निवेश कर के ब्लैक मनी को सफेद बनाने की कोशिश की गई थी.

इसके तहत सात स्थानों पर जमीन, सात लग्जरी गाड़ियां सहित कई संपत्तियों को अटैच किया है. जांच एजेंसी के मुताबिक ददन सिंह यादव उर्फ ददन पहलवान के खिलाफ बिहार और उत्तर प्रदेश में वर्ष 2004 में कई मामले दर्ज हुए थे. उन्हीं मामलों में कार्रवाई करते हुए ईडी की टीम द्वारा इन संपत्तियों को बाहुबली ददन यादव के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने का आरोप, हथियार व गोला-बारूद रखने और इसके लेन-देन का आरोप, कई प्रॉपर्टी पर अवैध कब्जा, हत्या का प्रयास, आपराधिक साजिश रचने जैसे कई संगीन मामलों में बिहार और उत्तर प्रदेश में केस दर्ज है. इन मामलों को आधार बनाते हुए ईडी ने PMLA यानी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

JDU के Ex MLA ददन पहलवान के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, जमीन-संपत्ति सब अटैच  - City Post Liveबिहार के डुमरांव इलाके से विधायक रहे ददन यादव को बागी तेवर अपनाने के आरोप में जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) से वर्ष 2020 में बाहर कर दिया गया था. राबड़ी देवी की सरकार में मंत्री रहे ददन पूर्व में बैंक डिफाल्टर बनकर काफी सुर्खियों में रहे थे. उनके खिलाफ दिल्ली और पंजाब के कोर्ट में कई मामलों की सुनवाई चल रही है. वर्ष 2017 में बैंक द्वारा डिफाल्टर घोषित होने के बाद ददन पहलवान के राइस मिल और पटना के सगुना मोड़ स्थित करीब डेढ़ कट्ठा जमीन को बैंक द्वारा अपनी संपत्ति घोषित कर दी गई थी, जिसका विज्ञापन भी अखबारों में प्रकाशित किया गया था.हाथी की सवारी करेंगे ददन पहलवान

ददन यादव की पत्नी और बेटे पर भी संगीन आरोप

ददन यादव के खिलाफ पहले दर्ज कुछ मामलों में सह-आरोपी के तौर पर उनकी पत्नी उषा देवी और बेटे करतार सिंह यादव का भी नाम दर्ज है. ईडी की तफ्तीश में यह भी सामने आया है कि ददन पहलवान ने अपने परिजनों के नाम पर कई कंपनियों के मार्फत पैसों का लेनदेन किया है, जबकि उस इनकम (आय) के सोर्स के बारे में तफ्तीश करने पर पाया गया कि फर्जीवाड़ा के तहत वो उससे संबंधित कारोबार नहीं करते थे. बैंक डिफॉल्टर हो गए बिहार के जेडीयू विधायक ददन पहलवान - bihar jdu mla dadan  pahalwan became bank defaulter - AajTakलेकिन कागजों पर कारोबार का नाम और उससे धन अर्जित करने का जिक्र करते रहे हैं. वहीं, ददन पहलवान के बेटे करतार सिंह ने सत्यवीर एग्रो कंपनी के नाम पर बैंक से लोन लिया था. यह राशि बढ़कर उस वक्त एक करोड़ 52 लाख से ज्यादा हो गई थी. लेकिन ददन पहलवान और उनके बेटे के द्वारा इसे नहीं चुकाया गया था. जिससे बैंक के द्वारा उनका नाम लोन डिफॉल्टर के नाम के रूप में घोषित किया गया था.ed on property of dadan singh - Bihar Buxar General News

.जांच एजेंसी के मुताबिक ददन पहलवान की पत्नी उषा देवी पर भी एक होम लोन की अदायगी नहीं करने का आरोप लगा था. ददन पहलवान के खिलाफ बक्सर की लोक अदालत में ओरिएंटल बैंक द्वारा दाखिल किया गया मुकदमा चल रहा है. बहरहाल जिस तरह से प्रवर्तन निदेशालय कार्रवाई कर रही है, कहा जा सकता है कि आने वाले समय में ददन पहलवान की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

बिहार में बनने जा रहा है मेगा टेक्‍सटाइल पार्क ,बनाने के लिए 1700 एकड़ जमीन चिह्नित

News Times 7

मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से वर्तमान सांसद नुकुलनाथ को मिला टिकट

News Times 7

सावन में कल्लू से बोलीं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, ‘तोहरे खातीर भूखेनि सोमार VIDEO:

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़