कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष और तृणमूल कांग्रेस के नेता डॉ. अशोक तंवर आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने जा रहे हैं. कुछ देर पहले ही अशोक तंवर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके निवास पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात पहले से तय थी. अशोक तंवर शाम साढ़े चार बजे आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लेकर पार्टी में शामिल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे, केजरीवाल ने डाॅ. अशोक तंवर को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका पार्टी में स्वागत किया. कर्नाटक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भास्कर राव ने भी सोमवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है.
नवंबर 2021 में तृणमूल कांग्रेस जॉइन करने वाले तंवर का सवा 4 महीने में ही पार्टी से मोहभंग हो गया. इससे पहले वे कांग्रेस में थे और भूपेंद्र हुड्डा से विवाद के चलते उन्होंने पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस जॅाइन की थी. AAP जॉइन करते हुए अशोक तंवर ने कहा कि आप की नीतियों और केजरीवाल द्वारा करवाए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर वह पार्टी जॉइन कर रहे हैं.
कांग्रेस में राहुल गांधी के करीबियों में होती थी गिनती
अशोक तंवर ने 23 नवंबर 2021 को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल पार्टी जॉइन की थी. अशोक तंवर के पार्टी छोड़ने की बात उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया के जरिए दी. कांग्रेस में रहते हुए अशोक तंवर की गिनती राहुल गांधी के करीबियों में होती थी.
हुड्डा समर्थकों से हुआ था झगड़ा
कांग्रेस में रहते हुए अशोक तंवर और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ 36 का आंकड़ा रहा. 2016 में दिल्ली में राहुल गांधी की किसान यात्रा के दौरान अशोक तंवर और पूर्व सीएम के समर्थक भिड़ गए थे. तब अशोक तंवर की गर्दन पर चोट भी आई थी. तंवर ने हुड्डा समर्थकों पर हमला करने का आरोप भी लगाया था. यह मामला कांग्रेस हाईकमान के पास भी पहुंचा था.
विधानसभा चुनाव से पहले छोड़ी थी कांग्रेस
अशोक तंवर 2009 में सिरसा संसदीय सीट से सांसद रह चुके हैं. 2014 और 2019 के चुनाव में उनकी हार हुई. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए अशोक तंवर का पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ 36 का आंकड़ा था. फिर 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी में टिकट वितरण को लेकर अशोक तंवर की भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ गहमागहमी हो गई थी. तंवर अपने समर्थकों की टिकट कटने से नाराज थे. इसी बात को लेकर अशोक तंवर ने हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया और पार्टी छोड़ दी थी.
फिर उन्होंने चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ प्रचार किया. जजपा में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को समर्थन किया. वहीं ऐलनाबाद सीट पर 2019 के चुनाव में इनेलो के अभय सिंह का समर्थन किया. 2021 में ऐलनाबाद उपचुनाव में भी अभय सिंह का समर्थन किया.
पूर्व आईपीएस बेंगलुरु निवासी बी भास्कर राव आप में शामिल
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी और बेंगलुरु निवासी बी भास्कर राव सोमवार को यहां आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए. कर्नाटक कैडर के 1990 बैच के राव ने 32 साल तक पुलिस बल में सेवा दी है. आ
