News Times 7
नौकरीबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

शिक्षा विभाग में निकली पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती जानिए कैसे

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में 8000 पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है ,हिमाचल प्रदेश के प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने कैबिनेट मंजूरी पत्र जिला उपनिदेशकों को जारी कर दिया है. कहा गया है कि भर्ती से पहले स्कूल रिक्त पदों को लेकर विज्ञापन जारी करेंगे. यह भर्तियां उपमंडलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी करेगी. मंजूरी पत्र प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. पंकज ललित की ओर से जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि नियम 7 के तहत पद भरने की प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाए.

Part time Multi-Task Worker Jobs in Education Department Himachal Pradesh  2021 - jobshelps.infoनिदेशक के अनुसार, वर्करों की भर्ती के लिए 16 जुलाई 2020, 7 नवंबर 2020 और 7 दिसंबर 2020 को अनुमोदित नीति में संशोधन किया गया है. नियम 18 के तहत अब मुख्यमंत्री की संस्तुति पर वर्करों की भर्ती नहीं की जाएगी.

मेरिट के आधार पर होगी भर्ती

मल्टी टास्क वर्करों का चयन मेरिट के आधार पर होगा. जिन आवेदकों के परिवारों में सरकारी नौकरी में कोई नहीं होगा, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी. घर से स्कूल की दूरी के आधार पर आठ अंक निर्धारित किए गए हैं. आवेदकों को ग्राम पंचायतों या कार्यकारी अधिकारी से प्रमाणपत्र लाना होगा. जिस क्षेत्र में स्कूल है, वहां के स्थानीय निवासी को आठ अंक दिए जाएंगे.

Related posts

नीतीश कुमार और प्रशासन के संरक्षण में अपराधी कर रहे हैं अपराध – आप नेता शुभम उपाध्याय

News Times 7

आईसीसी ने दिया टीम इंडिया को झटका ,साउथ अफ्रीका पर बड़ी जीत

News Times 7

ODI World Cup 2023 से पहले टीम इंडिया कई सारे मुकाबले का पूरा शेड्यूल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़