News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

जनता को लग रहा लगातार महंगाई का झटका ,पेट्रोल-डीजल और LPG के बाद अब PNG भी महंगा

देश में लोगो को महंगाई का एक और झटका लगा है, पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने से जेब पर बोझ बढ़ा ही था कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने एक और झटका दे दिया. पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने आज यानी गुरुवार से पीएनजी गैस की कीमत में 1 रुपये प्रति मानक क्यूबिक मीटर (एससीएम) की बढ़ोतरी की है.

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के मुताबिक, दिल्ली में पीएनजी की नई कीमत 36.61 रुपये प्रति यूनिट और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 35.86 रुपये प्रति यूनिट होगी. वहीं, गुरुग्राम में लोगों को 34.81 रुपये प्रति एससीएम का भुगतान करना होगा, जबकि मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में नई दर 39.37 रुपये प्रति एससीएम है.PNG CNG Rate Hike : पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के बाद अब पीएनजी-सीएनजी भी महंगी,  देखें अपने शहर में नए दाम - igl hike png cng rate in delhi ncr new rate will

पीएनजी की नई दरें आज से लागू होंगी. आईजीएल के इस कदम से 72 लाख से अधिक घरेलू परिवार प्रभावित होंगे. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 31 दिसंबर, 2020 तक, भारत में घरेलू पीएनजी कनेक्शनों की कुल संख्या लगभग 72.47 लाख थी.After petrol-diesel and LPG, PNG and CNG rate hiked by Rs 1 : Outlook Hindi

Related posts

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग 13,536 पदों पर भर्ती, कल तक करें आवेदन, 53,500 रुपये मिलेगी सैलरी

News Times 7

मुश्किल हालात में युद्धग्रस्त यूक्रेन से नागरिकों को लाए, प्रधानमंत्री ने निकाला रास्ता: जयशंकर

News Times 7

बगावत की आग पहुंची केरल, कांग्रेस में गुटबाजी से तंग आकर वरिष्ठ पार्टी नेता गोपीनाथन ने दिया इस्तीफा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़