News Times 7
क्राइम

Bihar Crime News: छपरा में दिनदहाड़े जदयू नेता के पोते का मर्डर, अपराधियों ने सिर में मारी गोली

छपरा। छपरा में अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को खुली चुनौती दी है। बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। गड़खा थाना क्षेत्र के रामपुर बथानी टोला एवं रामपुर खाकी बाबा टोला के बीच बाइक पर सवार दो अपराधियों ने लूटपाट के दौरान सिर में गोली मारकर जदयू के वरिष्ठ नेता व सारण जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल के पोता की हत्या कर दी। मृतक 20 वर्षीय दीपक कुमार जदयू नेता वैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल के भतीजा नवल सिंह का पुत्र था

बहन के साथ बाइक से पटना से घर लौट रहा था युवक

घटना के संबंध में बतायाजाता है कि युवक पटना के दीघा मोहल्ला में किराये के मकान में रह रहा था। दीपक पटना में रहकर मास कम्युनिकेशन का डिग्री कोर्स कर रहा था। बुधवार को दीपक पटना से अपनी बहन आरती के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रामपुर बहोरा मठ के समीप बसंत रोड से दक्षिण मुड़ गया। फिर रामपुर बथानी टोला गांव पार कर वह अपने गांव में पहुंचने वाला ही था। तभी अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे घेर लिया तथा गले से सोने की चेन लूटने का प्रयास किया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई।

सोने की चेन लूटने के बाद बदमाश रामपुर बथानी टोला की ओर भाग गए । घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। गड़खा थाना अध्यक्ष रामसेवक रावत थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ले तहकीकात शुरू की। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजवा दिया गया।

Related posts

सारण पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, पेट्रोल पंप के प्रबंधक से हुई लूट मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार

News Times 7

उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि छांगुर बाबा कई प्रदेशों में चला चुका है धर्मांतरण का रैकेट, पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी ISI से मजबूत संबंध

News Times 7

साइबर ठगों की नई चाल ,न OTP या लिंक, फिर भी महिला के डिजिटल वॉलेट से उड़ाए ₹1 लाख

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़