News Times 7
क्राइमबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

पंजाब को दहलाने की थी तैयारी पर लग गये जाबाजों के हाथ

बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 2 आतंकी दिल्ली में गिरफ्तारबब्बर खालसा इंटरनेशनल के 2 आतंकी दिल्ली में गिरफ्तार, पंजाब में बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में थे

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद बब्बर खालसा इंटरनेशनल  से जुड़े 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आतंकियों के नाम भूपेंद्र उर्फ दिलावर सिंह और कुलवंत सिंह हैं, दोनों ही आतंकी पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं।, इन दोनों आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े दोनों आतंकियों भूपेंद्र उर्फ दिलावर सिंह और कुलवंत सिंह पर पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। जानकारी मिली है कि दोनों को शनिवार को ही बुराड़ी के निरंकारी कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया गया है। इनमें दिलावर को पहले भी पंजाब पुलिस अबू धाबी से गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन जमानत मिलने पर फरार हो गया था। ये भी जानकारी मिली है कि ये हथियार लेने दिल्ली आए थे, जिसके बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इन दोनों के निशाने पर पंजाब था, ये कोई बड़ी साजिश के तहत यहां पर आए थे।

दिल्‍ली पुलिस स्पेशल सेल के मुताबिक, दोनों आतंकियों भूपेंद्र उर्फ दिलावर सिंह और कुलवंत सिंह को पकड़ने की कोशिश की गई तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों को पुलिस ने धर दबोचा। जागरण संवाददाता के मुताबिक, दोनों पश्चिम दिल्ली इलाके में दोनों ओर से हुई फायरिंग की घटना के बाद गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से छह पिस्‍टल और 40 कार्ट्रिज भी मिली हैं।

Related posts

देश में खाने-पीने की वस्‍तुओं के बढे दाम चरम पर ,थोक महंगाई दर रिकॉर्ड स्‍तर पर

News Times 7

59 एप्स को बैन चीन को भारत ने दिया बड़ा झटका ,विश्व व्यापार संगठन के आगे घुटने टेका चीन

News Times 7

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा -गुजरात से हुई कलियुग की शुरुआत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़