News Times 7
देश /विदेश

बिहार: मां ने डांटा तो गाना बजाते कमरे में घुसी लड़की, बाहर निकलने के बाद जो हुआ उससे सब हैरान

नवादा । जिले में एक किशोरी ने मां की डांटे के बाद ऐसा कदम उठा लिया, जिससे सब लोग दंग हैं। पढ़ाई और घर का काम करने के लिए नवादा में एक मां ने किशोरी बर्तन धोने को कहा, जिसके बाद किशोरी गाना बजाते हुए अपने कमर में गई और उसके बाद जो हुआ उसने सबको चौंका कर रख दिया। मां की डांट से आहत किशोर ने कमरे में जान के बाद जहर खा लिया और खुदकुशी कर ली। मामला जिले के नरहट थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। मृतका की मां ने बताया कि रविवार की शाम बेटी को पढ़ने-लिखने और काम करने के लिए डांट लगाई थी। समाज-परिवार के नियम कायदे बताए थे। जिसके बाद रात में वह खाना खाकर सोने चली गई

घटना के संबंध में मां का कहना है कि अगले दिन सोमवार की सुबह बर्तन मांजने के लिए कहा। इसके बाद वह गाना बजाते हुए कमरे में चली गई। किशोरी की इस व्यवहार पर किसी ने गौर नहीं किया। कुछ देर किशोरी अपने कमरे से बाहर आई और मांग के पास बैठ गई। मां कुछ समझ पाती इससे पहले किशोरी जमीन पर लेटकर चीखने-चिल्लाने लगी। लड़की की ऐसी हालत देखने के बाद पहले तो घर वालों को लगा कि चूड़ा खाने की वजह से पेट में दर्द हो रहा होगा।

लेकिन देखते ही देखते किशोरी बेटी को उल्टियां होने लगी। आनन-फानन में किशोरी को लेकर अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि बेटी ने विषपान कर लिया है। फिर उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान बेटी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्वजन में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। इसकी जानकारी मिलने पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और स्वजन से जानकारी ली। हालांकि मृतका के स्वजन शव को बगैर पोस्टमार्टम कराए गांव लेते गए।

Related posts

UP Election 2022: बसपा ने जारी की चौथे चरण के चुनाव के लिए 53 प्रत्याशियों की सूची

News Times 7

भागलपुर में बेखौफ अपराधी, पहले छात्र को फोन कर बुलाया फिर गोली मारकर उतारा मौत के घाट

News Times 7

राकेश टिकैत बोले- केंद्र सरकार से गलती हुई थी, इसलिए उन्होंने वापस लिया कृषि कानून

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़