News Times 7
मनोरंजन

Shark Tank India के जज अशनीर ग्रोवर के घर हैं 10 करोड़ रुपए का डाइनिंग टेबल, जीते हैं आलीशान जिंदगी

नई दिल्लीl शार्क टैंक इंडिया में नजर आने वाले अशनीर ग्रोवर और माधुरी ग्रोवर असल जीवन में काफी आलीशान जिंदगी जीते हैंl दोनों के घर पर 10 करोड़ रुपए के मूल्य का एक डाइनिंग टेबल हैl हालांकि माधुरी ग्रोवर अपने स्टाफ को छोटी-छोटी बातों पर धमकाती थीl शार्क टैंक इंडिया के जज और भारत पे के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर को लेकर विवाद हो गया हैl उनका अपनी ही कंपनी से विवाद हो गया हैl इसके चलते हाल ही में उन्होंने कंपनी के पद से त्याग पत्र दे दिया है और उन्होंने ऐसा भारत पे के बोर्ड से लड़ाई होने के बाद किया हैl

अशनीर ग्रोवर के वर्तमान और भूतपूर्व कर्मचारियों का इंटरव्यू किया गया है

अब आ रही खबरों के अनुसार माधुरी जैन ग्रोवर जोकि अशनीर ग्रोवर की पत्नी है, जिन्हें भी कंपनी से निकाल दिया गया हैl वह दोनों बहुत आलीशान जिंदगी जीते थेl ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट पब्लिश की हैl इसके लिए उन्होंने अशनीर ग्रोवर के वर्तमान और भूतपूर्व कर्मचारियों का इंटरव्यू किया हैl इसमें बताया गया है कि माधुरी जैन ग्रोवर ने एक बार उनके दोस्त को प्रिंटआउट निकालने पर सैलरी काट लेने की धमकी दी थीl इसके अलावा उन्होंने ऑफिस में कॉफी पीने वालों को भी लताड़ लगाई थीl भारत पे की को-फाउंडर शाश्वत नाकरानी और चीफ एग्जीक्यूटिव सोहेल समीर ने अशनीर ग्रोवर से इस बारे में बात की और किसी और को लेने के लिए कहाl हालांकि अशनीर ने ऐसा करने से मना कर दिया और वह स्थान अभी भी रिक्त है

अशनीर ग्रोवर ने लगभग 10 करोड़ का डाइनिंग रूम टेबल बना रखा है

व्यक्तिगत जीवन में अशनीर ग्रोवर और माधुरी जैन ग्रोवर काफी आलीशान जीवन जीते थेl उन्होंने पेंटहाउस किराए पर ले रखा थाl इसके अलावा वह एक और नई आलीशान संपत्ति बना रहे थेl उन्होंने पोर्चे गाड़ी खरीदी थीl अशनीर ग्रोवर ने कई लोगों से कहा कि उन्होंने लगभग 10 करोड़ का डाइनिंग रूम टेबल बना रखा हैl

कोरोनावायरस को लेकर विवाद होने पर भी अशनीर ग्रोवर ने अपनी कर्मचारी को लताड़ा था

एक कर्मचारी ने यह भी कहा कि ऑफिस में मास्क पहनने को जरूरी नहीं बताया गया थाl कंपनी के कुछ लोग ही ऐसा करते थेl कोरोनावायरस को लेकर विवाद होने पर भी अशनीर ग्रोवर ने अपनी कर्मचारी को लताड़ा थाl इसके बाद उन्हें जॉब से निकाल दिया गया थाl

Related posts

सना खान ने शादी में पहना था एक लाख का लहंगा, पति ने अलग अंदाज में की तारीफ

Admin

अमेजन प्राइम पर लॉंच हुई राजनीति का तांडव, सैफ और डिंपल कपाड़िया की नई वेब सीरीज

News Times 7

अमेरिका के व्हाइट हाउस का किंग कौन, तस्वीरें हुई साफ

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़