News Times 7
मनोरंजन

करण जोहर ने जयाप्रदा के गाने ‘डफली वाले डफली बजा’ पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली l हुनरबाज शो के सेट पर इस सप्ताह जयाप्रदा मेहमान बनकर नजर आई हैl इस अवसर पर उन्होंने शो पर जमकर मस्ती की हैl जयाप्रदा के शो पर होस्ट भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के अलावा शो के जज मिथुन चक्रवर्ती, करण जोहर और परिणीति चोपड़ा काफी उत्साहित हैl यह एक टैलेंट बेस्ड रियालिटी शो हैl

करण जोहर को ‘डफली वाले डफली बजा’ काफी पसंद है

करण जोहर को अभिनेता ऋषि कपूर का गाना ‘डफली वाले डफली बजा’ काफी पसंद हैl यह फिल्म सरगम का गाना हैl इस फिल्म से जयाप्रदा ने हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया थाl अब करण ने जयाप्रदा के साथ इस गाने पर डांस किया हैl इन दोनों के डांस को देखकर सभी लोग खुश हो गए और तालियां बजाने लगेl

करण जोहर ने जयाप्रदा के साथ डांस किया है

शो के निर्माताओं ने एक वीडियो जारी किया हैl इसमें दोनों को डांस करते हुए देखा जा सकता हैl इसके साथ वीडियो पर लिखा है, ‘यह वीकेंड होगा शानदार, जब साथ रखेंगे करण और जयाप्रदा जी एक साथ इस ग्रैंड मंच परl’ इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैंl दोनों ऋषि कपूर को भी मिस करते नजर आ रहे हैंl

जयाप्रदा ने ऋषि कपूर के डांस के बारे में बात की थी

इसके पहले एक इंटरव्यू में जयाप्रदा ने ऋषि कपूर के डांस के बारे में बताया थाl उन्होंने कहा था, ‘ऋषि जी को पूरी दुनिया हीरो मानती है लेकिन वह मेरे हमेशा दोस्त रहे हैंl वह मेरी पहली फिल्म के अभिनेता रहे हैl पहले दिन मैं काफी उत्साहित और नर्वस थी क्योंकि मुझे ऋषि कपूर के साथ काम करना था, जो मुझे देखकर स्माइल कर रहे थेl इसके बाद वह मेरे पास आए और मेरे से उन्होंने बात कीl इसके चलते मुझे काम करने में सफलता हुईl मुझे नंगे पांव डांस करना था, जब भी मुझे चोट लगती, वह मेरे पास आकर चेक करतेl उन्हें डांस करना बहुत अच्छा लगता था और मैं उनके आगे कई बार हार जाया भी करती थी।’

Related posts

नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, एक्ट्रेस ने शेयर की जानकारी

News Times 7

अगर 1 घंटे में निपटा दी इस रेस्टोरेंट की ‘बुलेट थाली’ तो ईनाम में मिलेगी रॉयल एनफील्ड…

News Times 7

Farhan Akhtar Shibani Dandekar Wedding: लाल जोड़े में दिखा शिबानी दांडेकर का बेबी बंप! शादी की तस्वीर देख लोगों ने पूछा – ‘क्या ये प्रेग्नेंट हैं?’

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़