News Times 7
देश /विदेश

अमरनाथ यात्रा जाने वाले श्रृद्धालुओं के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगा पंजीकरण

अमरनाथ यात्रा पर जाने का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। वार्षिक अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु अप्रैल में बैंकों के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करवा पाएंगे।। जम्मू-कश्मीर प्रशासन दक्षिण कश्मीर स्थित अमरनाथ धाम की वार्षिक यात्रा में शामिल होने वाले श्रृद्धालुओं के लिए 20 हजार की क्षमता वाला यात्री निवास बना रहा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। जम्मू संभाव के आयुक्त राघव लांगर ने बताया कि वर्ष 2020 और 2021 में कोविड-19 की वजह से 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरानाथ गुफा तक की यात्रा सांकेतिक तौर पर आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि इस साल श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक होने की उम्मीद है। इसके लिए रोजाना बीस हजार अग्रिम यात्री पंजीकरण की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। अभी तक सिर्फ दो ही बार यात्रा का आंकड़ा छह लाख के पार हो पाया है। इस बार यात्रियों के लिए पड़ाव स्थल व्यवस्थाओं में विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है जिससे इस इलाके में पर्यटन की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है जो पिछले दो साल से कोविड-19 की वजह से मंद थी। लांगर ने यह बात शुक्रवार को सरकारी विभागों और नागरिक समाज के सदस्यों के साथ बैठक की और वार्षिक अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। यह यात्रा आमतौर पर श्रावण (जुलाई और अगस्त) महीने पर चलती है।

Advertisement

संभागीय आयुक्त ने कहा कि प्रशासन एक बार में 20 हजार लोगों के रहने की व्यवस्था कर रहा है। उन्होंने बताया कि श्राइन बोर्ड द्वारा तीन हजार बिस्तरों का यात्री निवास रामबन जिले के चंदरकोटे में बनाया गया है और इससे यात्रियों के रहने की सुविधा बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आईटी आधारित प्रौद्योगिकी पर अमल किया है। बोर्ड ने इसबार वाहनों और यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेन्टफकेशन (आरएफआडी) का इस्तेमाल करने का फैसला किया है।

Advertisement

Related posts

कू App पर दिखा तेजस्वी योगी का ‘काव्यात्मक’ अंदाज़, साझा की एक कविता

News Times 7

छत्‍तीसगढ़ : भिलाई में बीएसपी के सिंटर प्लांट के पास ऊंचाई से गिरा श्रमिक, मौत

News Times 7

नीतीश को समाजवादी कहे जाने पर बिहार में राजनीतिक घमासान, पूर्व सांसद अरुण कुमार ने खड़े किए सवाल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़